इंदौर : जोबट के इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहे आदिवासी युवाओं के लिए आयोजित सम्मेलन में कैलाश विजयवर्गीय ने कुछ ऐसी बातें कहीं जो चर्चा का विषय बन गई। युवाओं को लुभाने की कवायद में कैलाशजी ने अपने आपको सुप्रीम कोर्ट और रमेश मेंदोला समानांतर सरकार चलाने वाला बता दिया।
इंदौर में दादा दयालु की समानांतर सरकार चलती है।
कैलाशजी ने आदिवासी युवाओं से कहा कि शिवराज सरकार ने उनकी किराए की समस्या हल की है। आगे भी उन्हें किसी तरह की समस्या हो तो वे सीधे विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय या उनसे संपर्क कर सकते हैं। कैलाशजी ने युवाओं से कहा सरकार का काम सरकार करती है पर आपका जो काम सरकार नहीं कर सकती, वह काम दादा दयालु याने रमेश मेंदोला कर सकते हैं। कैलाशजी आगे ये भी बोल गए कि इंदौर में दादा दयालु की समानांतर सरकार चलती है।
बीजेपी कार्यालय में स्थापित हो ट्रायबल वेलफेयर डेस्क ।
कैलाश विजयवर्गीय ने मेंदोला और अन्य बीजेपी नेताओं को सुझाव दिया कि बीजेपी दफ्तर में ट्रायबल वेलफेयर डेस्क की स्थापना की जाए, जिससे ट्रायबल युवा अपनी समस्याओं को लेकर वहां जा सके और उनका निराकरण हो सके।
Related Posts
July 8, 2020 रालामंडल क्षेत्र कंटेन्मेंट एरिया घोषित, आवागमन पर लगा प्रतिबन्ध इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने रालामंडल क्षेत्र को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया है। यह […]
December 7, 2022 अण्णा महाराज संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दत्त जयंती उत्सव
इंदौर : भगवान के अनंत अवतार हैं। उनके गुण भी अनंत है और रूप भी । जो मनुष्य भगवान के […]
May 9, 2020 छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी की तबियत बिगड़ी, हालत गम्भीर रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तबीयत फिर से बिगड़ गई है। उन्हें […]
June 20, 2021 कोरोना प्रोटोकॉल के साथ मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
इंदौर : संयुक्त राष्ट्र की सामान्य सभा व्दारा 11 दिसम्बर 2014 को योग की महत्ता को […]
December 21, 2020 21 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को नहीं मिलेगा पब और बार में प्रवेश, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
शर्तों का उल्लंघन करने पर लायसेंस निरस्त करने के साथ पब ,बार सील होंगे।
कलेक्टर ने […]
April 26, 2021 कोरोना के उपचार में उपयोगी दवाइयों के पैकेट वितरित करेंगे कांग्रेस के विधायक
इंदौर : शहर में कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कांग्रेस के दो विधायकों […]
August 20, 2024 बाल आश्रम के बच्चों के साथ विधायक गोलू शुक्ला ने बांटी रक्षाबंधन की खुशियां
इंदौर : विधायक गोलू शुक्ला ने रक्षा बंधन का पर्व छावनी स्थित राजकीय बाल संरक्षण आश्रम […]