इंदौर : दीपावली के मौके पर शहर की ऐतिहासिक इमारतों पर आकर्षक रोशनाई की गई थी। इसी के साथ तमाम सरकारी दफ्तर, मॉल्स, और बाजार भी रोशनी से नहाए हुए थे। उधर महालक्ष्मी मन्दिरों में भी दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा।
रोशनी से जगमगाई तमाम इमारतें।
दीपावली के मौके पर ऐतिहासिक राजवाड़ा खास आकर्षण का केंद्र रहा। उसकी खूबसूरत छटा निहारने हजारों लोग पहुंचे। इसी के साथ गांधी हॉल, कृष्णपुरा छतरियां, सरकारी दफ्तर, देवी अहिल्याबाई सहित तमाम महापुरुषों की प्रतिमाएं भी रोशनी से जगमगा रहीं थीं। सभी प्रमुख बाजार, मॉल्स और ऊंची अट्टालिकाएं भी रोशन होकर लुभावनी छटा बिखेर रहे थे।
महालक्ष्मी मन्दिरों में उमड़ी भीड़।
राजवाड़ा चौक स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली के मौके पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों ने दर्शन- पूजन कर माता महालक्ष्मी से घर- परिवार में सुख- समृद्धि, ऐश्वर्य की कामना की। देर रात तक यहां श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। उधर उषा नगर स्थित महालक्ष्मी मंदिर में भी दीपोत्सव के मौके पर माता महालक्ष्मी के दर्शन- पूजन के लिए हजारों लोग पहुंचे। इस दौरान मन्दिर परिसर में नयनाभिराम सजावट की गई थी, वहीं माता महालक्ष्मी का भी आकर्षक श्रृंगार किया गया था। इसके अलावा खजराना गणेश मंदिर परिसर स्थित महालक्ष्मी मंदिर में भी बड़ी संख्या में लोग दर्शन- पूजन के लिए पहुंचे।
Related Posts
May 29, 2020 एडीएम ने खुद धूप में खड़े रहकर दिया प्रशिक्षण इंदौर : जिला प्रशासन अब शहरी क्षेत्र में कोरोना संक्रमण सर्वे, पहले से हटकर करने वाला […]
April 2, 2020 इंदौर में 12 और मरीजों में कोरोना की पुष्टि, कुल 75 हुए पॉजिटिव इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। मेडिकल कॉलेज द्वारा जारी […]
September 11, 2021 आज वक्त के साथ- साथ मेरे पांव हैं..
‘वक़्त और मैं’
आज और कल में मेरा सब बीत गयाजो कभी पीछे मुझसे थावो भी मुझसे जीत […]
October 7, 2020 पुलिस चेकिंग में बरामद राशि से बीजेपी का कोई संबंध नहीं, कांग्रेस कर रही झूठा प्रचार
इंदौर : बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे एवं जिला अध्यक्ष […]
March 6, 2021 मन्दसौर निवासी व्यक्ति का गुम हुआ एक लाख रुपयों से भरा पर्स पुलिस ने ढूंढ कर लौटाया
इंदौर : पुलिस थाना तुकोगंज जिला इंदौर पर मुबारिक पिता शहजाद हुसैन निवासी खानपुरा मंदसौर […]
February 4, 2022 केन- बेतवा परियोजना के भूमिपजन के लिए सीएम शिवराज ने पीएम मोदी को दिया न्योता
इंदौर : मुख्यमंत्री ने शिवराज सिंह ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर […]
March 14, 2021 नई गाइडलाइन में अचल संपत्तियों की दरों में 18.21 फीसदी की वृद्धि का प्रस्ताव..!
आगामी 17 मार्च तक आमंत्रित किए गए सुझाव।
जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में […]