इंदौर : विजयनगर थाना क्षेत्र में दीपावली की (गुरुवार) रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि घटना के दौरान कुछ युवक खाली मैदान में शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनमें आपस में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।
थाना प्रभारी तहजीब काजी के अनुसार घटना इलाके के भमोरी स्थित रामनगर मैदान में घटित हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आकाश नामक युवक गंभीर रूप से घायल हुए था, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दो अन्य घायलों को चाकू के मामूली घाव लगे हैं।
मृतक के भाई अनिल सांखले ने बताया कि दीपावली की सुबह मृतक आकाश सांखले व इलाके में रहने वाले कुछ लोगों का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आकाश शहर में गैस की गाड़ी चलाने का काम करता था। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
Related Posts
December 17, 2019 बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले में 390 पेज का चालान पेश, 6 महिलाओं सहित 8 को बनाया आरोपी इंदौर : पूरे प्रदेश को हिला देने वाले बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले में पुलिस ने करीब 88 […]
April 12, 2022 दामिनी ठाकुर के काव्य संग्रह तिश्नगी का विमोचन 13 अप्रैल को
इंदौर : लेखिका दामिनी सिंह ठाकुर की पहली पुस्तक, काव्य संग्रह 'तिश्नगी' का विमोचन […]
November 15, 2020 कोरोना के खौफ पर दीपोत्सव का उल्लास पड़ा भारी, लोगों ने उत्साह के साथ मनाई महापर्व की खुशियां
इंदौर : कोरोना के ख़ौफ़ को दरकिनार कर लोगों ने दीपावली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया। लोगों […]
May 24, 2024 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण
मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा।
विद्युत आपूर्ति अबाधित रखने और मतगणना में कोई […]
June 14, 2021 लोधी युवा महासभा के राष्ट्रीय ऑनलाइन महासम्मेलन में युवाओं को दिया गया कैरियर मार्गदर्शन
इंदौर : राष्ट्रीय लोधी युवा महासभा का सातवाँ राष्ट्रीय लोधी युवा महासम्मेलन कोरोना के […]
January 29, 2021 एसीएस और स्वास्थ्य आयुक्त ने लगवाई वैक्सीन
भोपाल : मध्यप्रदेश में हेल्थ वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन लगाने का क्रम जारी है। इसी क्रम […]
August 18, 2023 इंदौर में सितंबर में होगा मेट्रो का ट्रायल रन
मप्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी मनीष सिंह ने लिया कार्य की प्रगति का जायजा।
ट्रायल […]