इंदौर : केशरबाग रोड रेलवे क्रासिंग के पास स्थित श्री अहिल्यामाता गौशाला पर शुक्रवार को गोवर्धन पूजा का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। गोशाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष रवि सेठी, मंत्री पुष्पेन्द्र धनोतिया एवं संयोजक सी.के. अग्रवाल ने बताया कि बड़ी संख्या में महिलाओं ने गौशाला आकर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत एवं अन्य पौराणिक कलाकृतियों का निर्माण कर उनका पूजन किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया। आम गोभक्तों ने भी परिवार सहित गौशाला पहुंचकर गौवंश का पूजन किया। उन्होंने पं. मुकेश शास्त्री के निर्देशन में गौमाता की आरती में भी भाग लिया।
गौशाला पर गुरुवार 11 नवम्बर को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक गोपाष्टमी के उपलक्ष्य में गौवंश की पूजा-अर्चना का आयोजन होगा। आम नागरिकों के लिए यहां पूजन सामग्री एवं विद्वान आचार्य सहित सभी प्रबंध निःशुल्क उपलब्ध रहेंगे। जो भी गौभक्त यहां आकर गौपूजन, गौदान आजीवन गौसेवा संकल्प, वार्षिक सेवा संकल्प, अन्नदान एवं गौसेवा के लिए जो भी अनुष्ठान या मनोरथ करना चाहे, वे यहां सुबह 9 से 2 बजे के बीच आकर लाभ उठा सकेंगे। किसी भी तरह की जानकारी के लिए पुष्पेन्द्र धनोतिया से 94250-54776, सी.के. अग्रवाल से 98933-20718 तथा पवन महिन्द्रे से 7000436588 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Related Posts
September 3, 2020 खजराना गणेश की चलित ई- झांकी बनाकर अजय ने कायम रखी झांकी की परंपरा..! इंदौर : कोरोना संक्रमण ने हमारी जिंदगी को गहरे तक प्रभावित किया ही, त्योहारों की रौनक को […]
January 11, 2023 खजराना गणेश मंदिर में तिल चतुर्थी महोत्सव और मेले का शुभारंभ
कलेक्टर इलैयाराजा एवं मंदिर प्रशासक प्रतिभा पाल द्वारा सवा लाख लड्डुओं के प्रसाद वितरण […]
January 7, 2025 राशन की कालाबाजारी के मामले का मनीष मामा ने किया खुलासा
गोदाम में रखा 200 क्विंटल राशन किया जब्त।
इंदौर : एम आई सी सदस्य मनीष मामा राशन […]
January 28, 2020 किशनगंज थाने के लॉकअप में आरोपी ने लगाई फांसी..! इंदौर : महू के किशनगंज थाने में एक आरोपी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि […]
November 9, 2024 ट्रंप की जीत से अमेरिकी अरबपतियों की नेटवर्थ में जबरदस्त उछाल
एलन मस्क की संपत्ति एक ही दिन में 26.5 अरब डॉलर बढ़ी।
नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति […]
June 12, 2025 विमान हादसे में मेडिकल कॉलेज के तीन छात्रों की भी हुई मौत
जिस समय विमान बिल्डिंग से टकराया, मेस में खाना खा रहे थे छात्र।
अहमदाबाद : मेघाणीनगर […]
July 4, 2020 इंदौर के आसपास के शहरों में भी लगेंगे स्मार्ट मीटर- त्रिपाठी इंदौर : स्मार्ट मीटर की योजना इंदौर में बेहतर ढंग से क्रियान्वित हुई है, यहां का अनुसरण […]