इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट ने गुरुवार को क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ लव-कुश चौराहे पर यातायात सुधार एवं सौंदर्यीकरण हेतु भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मंत्री सिलावट ने कहा कि आने वाले समय में यह चौराहा इतना सुंदर और व्यवस्थित होगा कि लोगों के आकर्षण का केंद्र बन जाएगा। इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा इसका उन्नयन और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। मंत्री सिलावट ने कहा कि सुपर कॉरिडोर स्थित यह चौराहा अति महत्वपूर्ण है। यहां से होकर इंदौर आने- जाने वाले यात्री गुज़रते हैं, ऐसे में इस चौराहे पर यातायात सुधार और सौंदर्यीकरण से इसे नई पहचान मिलेगी। भूमि पूजन के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंदौर विकास प्राधिकरण विवेक श्रोत्रीय भी उपस्थित थे।
Related Posts
- August 21, 2021 एक ही दिन कायम रह पाई शून्य कोरोना संक्रमण की खुशी, फिर मिला नया संक्रमित
इंदौर : कोरोना संक्रमण के शून्य पर पहुंचने की खुशी एक ही दिन कायम रह पाई। शुक्रवार 20 […]
- July 17, 2019 गीताभवन में चातुर्मास का शुभारम्भ, श्रावण सोमवार को होगा रुद्राभिषेक इंदौर: श्रावण माह के साथ ही मनोरमागंज स्थित गीता भवन में चातुर्मास का भी शुभारम्भ हुआ। […]
- August 14, 2020 सांवेर विधानसभा के प्रत्येक गांव में झंडावंदन के साथ होगी भारत माता की आरती इंदौर : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन सांवेर विधानसभा के प्रत्येक गांव में ‘‘भारत […]
- March 13, 2024 डॉ. वैदिक पुण्य स्मरण समारोह 14 मार्च को
इन्दौर : सुप्रसिद्ध पत्रकार डॉ. वेदप्रताप वैदिक की प्रथम पुण्यतिथि पर इन्दौर प्रेस […]
- September 20, 2023 नगर निगम ने शुरू किया बारिश से उखड़ी सड़कों का पेचवर्क
महापौर व निगमायुक्त ने किया पेचवर्क का निरीक्षण।
महापौर व निगम आयुक्त ने किया […]
- April 21, 2020 कोरोना के खिलाफ जंग में एक और पुलिस अधिकारी शहीद, उज्जैन में थे पदस्थ इंदौर : कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ी जा रही जंग में अहम योगदान दे रहे पुलिस विभाग को एक और […]
- June 20, 2021 वैक्सीन कोरोना महामारीं के खिलाफ सबसे प्रभावी अस्त्र- सीएम शिवराज
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता के नाम अपने संदेश में कहा है कि […]