इंदौर : देश व प्रदेश में, शहरों और चौराहों का नाम बदलने की चल रही कवायद के बीच इंदौर का नाम बदलकर अहिल्याबाई नगर करने के प्रस्ताव पर सियासत गरमा गई है। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने ये सुझाव दिया था।लोगों ने इंदौर शहर का नाम बदलने के किसी भी प्रयास का कड़ा विरोध किया है।
इंद्रेश्वर महादेव के नाम पर है इंदौर।
लोगों का कहना है कि लोकमाता अहिल्याबाई परम शिवभक्त थी। वे हर काम महादेव के नाम पर ही करती थीं। प्राचीन इंद्रेश्वर महादेव के नाम पर इस शहर का नाम इंदूर रखा गया। आजादी के बाद इंदूर, इंदौर के नाम से पहचाना जाने लगा। ऐसे में इंदौर का नाम बदलने का कोई औचित्य नहीं है।
नाम बदलने की जरूरत नहीं।
पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा मुझे नहीं मालूम कहां से इंदौर का नाम बदलने की बात सामने आई। इंदौर को शुरुआत से ही देवी अहिल्या के नाम से जाना जाता है। इसका नाम बदलने की जरूरत नहीं है।
सभी की राय लेकर ही होना चाहिए नाम बदलने की कवायद।
विधायक आकाश विजयबर्गीय ने कहा कि उन्हें इंदौर का नाम बदलने को लेकर क्या चल रहा है, इसकी जानकारी नहीं है। इंदौर को देवी अहिल्याबाई का नाम दिए जाने पर उन्हें कोई ऐतराज नहीं है लेकिन अंतिम निर्णय सभी की राय लेकर ही किया जाना चाहिए।
Related Posts
January 10, 2024 जामनगर में रिलायंस कर रहा धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स का निर्माण
गांधीनगर : गुजरात के ग्रीन एनर्जी क्षेत्र में अगले 10 वर्षों तक रिलायंस निवेश जारी […]
February 4, 2024 संघ और विहिप कार्यकर्ताओं को लेकर अयोध्या रवाना होगी आस्था स्पेशल ट्रेन
इंदौर : मालवा प्रान्त के विविध संगठनों के चयनित कार्यकर्ता एवं कारसेवक अयोध्या में […]
October 15, 2020 696 यात्रियों को लेकर मुम्बई के लिए रवाना हुई अवन्तिका एक्सप्रेस
इंदौर : लॉकडाउन के चलते बीते 22 मार्च से बंद हुआ ट्रेनों का परिचालन अब चरणबद्ध तरीके से […]
April 15, 2019 शीर्ष अदालत का नाम लेकर मोदी पर हमला कर फंसे राहुल, अदालत ने मांगा स्पष्टीकरण नई दिल्ली: राफेल मामले में सुप्रीम अदालत की आड़ लेकर पीएम मोदी पर वार करना कांग्रेस […]
April 24, 2022 इंडोनेशिया ने पाम आयल के निर्यात पर लगाया प्रतिबन्ध, भारत पर पड़ेगा असर
इंदौर : दुनिया के सबसे बड़े पाम ऑयल उत्पादक और निर्यातक देश, इंडोनेशिया ने अपने ही देश […]
June 4, 2022 10 हजार रूपए की रिश्वत लेते सारंगपुर नगर पालिका का सीईओ गिरफ्तार
राजगढ़ : सारंगपुर नगर पालिका के सीईओ अशोक भमोरिया को 10 हजार रूपए की रिश्वत लेते […]
April 21, 2020 केंद्रीय दल ने कंटेन्मेंट इलाकों का लिया जायजा, इंतजामों पर जताई संतुष्टि इंदौर : केंद्र सरकार के दल ने मंगलवार को चंदननगर, खजराना कंटेनमेंट क्षेत्र सहित विभिन्न […]