देवास : औद्योगिक नगरी के रूप में प्रसिद्ध शहर देवास में भी आवारा श्वानों का आतंक बढ़ गया है। यह आवारा श्वान आए दिन राह चलते लोगों पर हमला कर रहे हैं।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के अनुसार कांग्रेस ने अपने शासन के दौरान देवास नगर निगम में डॉ. महेश्वरी को स्वास्थ्य अधिकारी के तौर पर नियुक्त करवाया था, जिन्होंने श्वानों की नसबंदी को लेकर अभियान शुरू था लेकिन सरकार बदलते ही उनका तबादला कर दिया गया, जिसका असर श्वानों की नसबंदी पर भी पड़ा। नसबन्दी बन्द होने और देवास नगर निगम की उदासीनता के चलते शहर में आवारा श्वानों की संख्या बढ़ती जा रही है। कांग्रेस ने मांग की है कि भोपाल जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए देवास नगर निगम शीघ्र ही शहर में आवारा श्वानों की नसबंदी को लेकर अभियान चलाएं। ये अभियान वार्ड स्तर पर चलाए जाएं । साथ ही इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि आसपास के शहरों व गांवों से जो श्वान देवास शहर में प्रवेश कर रहे हैं उन्हें भी रोकने के समुचित उपाय किए जाएं ।
भोपाल में चार साल की बच्ची पर किया था श्वानों ने हमला।
बता दें कि हाल ही में प्रदेश की राजधानी भोपाल में आवारा श्वानों के हमले में 4 साल की बच्ची बुरीतरह घायल हो गई थी। इस घटना को संज्ञान में लेते हुए मप्र हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन, कलेक्टर भोपाल और नगर निगम, भोपाल को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
Related Posts
November 2, 2020 चुनाव प्रचार में शिवराज ने झोंकी ताकत, की सर्वाधिक जनसभाएं, कमलनाथ भी नहीं रहे पीछे
भोपाल : मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर उपचुनाव के लिए मंगलवार 3 नवम्बर को मतदान होने जा रहा […]
December 6, 2018 मिशेल के प्रत्यर्पण ने बढ़ाई कांग्रेस की परेशानी नई दिल्ली: अगस्ता- वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे के बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल के दुबई से […]
May 28, 2023 फूटी कोठी फ्लाईओवर के निर्माण में बाधक पेड़ों का किया जा रहा प्रत्यारोपण
इंदौर :आईडीए द्वारा प्रस्तावित संत सेवालाल (फूटी कोठी) फ्लाईओवर का निर्माण कार्य किया […]
July 22, 2022 राष्ट्रपति के चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक जीत
नई दिल्ली : देश को 15 वा राष्ट्रपति मिल गया है। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू चुनाव […]
December 30, 2021 रुचि सोया से पाइप लाइन बिछाकर नाले में छोड़ा जा रहा था दूषित पानी, फैक्टरी का प्रशासनिक भवन सील
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा कान्ह नदी में इंडस्ट्रीयल वेस्ट छोड़ने वाले उद्योगों की […]
February 1, 2024 केन – बेतवा लिंक परियोजना का जल्द होगा भूमिपूजन
प्रधानमंत्री मोदी को पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना के लिए मप्र मंत्रिपरिषद ने […]
November 17, 2022 प्रवासी भारतीय दिवस की तैयारियों की सीएम चौहान ने की समीक्षा
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रवासी भारतीय दिवस का इंदौर में […]