इंदौर : टॉयटो ईटीओस कार से अवैध शराब का परिवहन कर रहे आरोपी को, क्राइम ब्रांच और थाना चंदन नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में करते हुए गिरफ्तार किया है।
आरोपी से 23 पेटी अवैध शराब कीमत लगभग 70 हजार रुपए एवं टॉयटो ईटीएस कार सहित लगभग 4 लाख 70 हजार रुपए कीमत का माल जब्त किया गया है।
दिनांक 09.01.2022 को चंदन नगर पुलिस एवं क्राइम ब्रांच इंदौर को सूचना मिली कि अज्ञात व्यक्ति सफेद रंग की कार से अवैध शराब ले जाने वाला है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच और चंदन नगर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। सघन वाहन चेकिंग कर सफेद कलर की टॉयटो ईटीएस कार को रोका, जिसकी डिक्की चेक करने पर उसमें 12 पेटी देशी लाल शराब व 11 पेटी देशी सफेद शराब की मिली। गाड़ी ड्राइवर का नाम पता पूछने उसने अपना नाम विनायक उर्फ विनय वर्मा पिता अशोक वर्मा उम्र 21 साल निवासी रामानंद नगर इन्दौर का होना बताया। मौके पर विधिवत कार्रवाई कर कुल 23 पेटी अवैध शराब और टायटो कर जब्त कर ली गई। आरोपी विनायक के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आरोपी से शराब के स्त्रोत आदि के संबंध में पूछताछ की जा जा रही है।
Related Posts
October 19, 2020 डिविलियर्स नहीं डिलिवर्स कहिए जनाब
🔹 नरेंद्र भाले 🔹
मशहूर फोक गीत है राजस्थान का 'रंगीलो मारो ढोलणा' रे …..आयो रे …आयो […]
September 27, 2023 टोटका 39 का, तीसरी सूची में बिल्ली रास्ता काट गई
🔹कीर्ति राणा🔹
पक्के में भाजपा नेतृत्व इस बार जादू टोने पर भी भरोसा कर रहा है। अब […]
November 17, 2020 मेट्रो रेल को लेकर उच्चाधिकार समिति गठित
इंदौर : राज्य शासन ने भारत सरकार, मध्यप्रदेश शासन एवं मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कम्पनी […]
January 14, 2019 दिगंबर अखाड़े के पांडाल में आग, कोई हताहत नहीं प्रयागराज: मकर संक्रांति से प्रारंभ हुए कुम्भ मेले के पहले ही दिन हादसा हो गया। दरअसल […]
March 14, 2024 प्रेस्टीज इंदौर फिल्म फेस्टिवल का औपचारिक शुभारंभ
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अन्नू कपूर को लाइफ टाइम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इंदौर […]
October 11, 2023 आदिवासी समाज को लेकर राहुल गांधी में समझ की कमी : सोलंकी
इंदौर : भाजपा कार्यालय पर राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रवक्ता सुमेर सिंह सोलंकी का कहना […]
April 4, 2023 जीएसटी में पुराने रिटर्न फाइल करने पर पेनल्टी में दी गई छूट
इंदौर : जीएसटी कॉउन्सिल की फरवरी माह में सम्पन्न हुई मीटिंग के निर्णयानुसार करदाताओं को […]