इंदौर : क्षे.न्या.वि.प्र.इंदौर में डीएनए परीक्षण का शुभारम्भ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अ.अ.वि एवं तकनीकि सेवाएँ जी. पी सिंह द्वारा पुलिस महानिरीक्षक इंदौर (देहात) ज़ोन राकेश गुप्ता व इंदौर पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया। प्रयोगशाला के संयुक्त निदेशक(प्रभारी) अरविन्द नायक द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया |
इंदौर संभाग के 8 जिलों के आपराधिक प्रकरणों का होगा डीएनए परीक्षण।
राऊ स्थित लैब में डीएनए परीक्षण की सुविधा प्रारम्भ होने से इंदौर संभाग के आठों जिलों के पंजीकृत आपराधिक प्रकरणों का डीएनए परीक्षण अब इसी लैब में हो सकेगा। पहले ये सारे प्रकरण भोपाल भेजे जाते थे।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सहित अन्य अधिकारियों ने प्रयोगशाला का भ्रमण किया व अत्याधुनिक उपकरणों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने पूरी प्रक्रिया समझी और नवीन तकनीक के लिए प्रयोगशाला के समस्त अधिकारियों को बधाई दी।
शुभारम्भ के दौरान उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर देहात चंद्रशेखर सोलंकी, पुलिस अधीक्षक इंदौर देहात भगवत सिंह विरदे ,अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) इंदौर नगर
मनीषा पाठक सोनी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं प्रयोगशाला के समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Related Posts
January 23, 2025 ‘सबसे नीट अपनी बीट’ स्पर्धा के तहत उत्कृष्ट सफाई मित्रों का महापौर ने किया सम्मान
₹1500 के वाउचर प्रत्येक सम्मानित सफाई मित्रों को उपहार स्वरूप दिए।
इंदौर ने जो करके […]
April 17, 2017 तीन तलाक देने वालों का हो सामाजिक बहिष्कार-पर्सनल लॉ बोर्ड देश भर में तीन तलाक पर छिड़ी बहस के बीच ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने रविवार को […]
January 12, 2017 अखिलेश की नई पार्टी होगी अखिल भारतीय समाजवादी पार्टी और मोटरसाइकिल होगा चुनाव चिन्ह ! सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव ने अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है. खबर है कि […]
January 14, 2023 14 से 28 जनवरी के बीच इंदौर जिले में मनाया जाएगा आनंद उत्सव
पारंपरिक खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के होंगे आयोजन।
14 से 28 जनवरी के बीच जिले […]
July 15, 2020 राजनीति, नौकरशाही और मीडिया की अंदरूनी हलचल, अरविंद तिवारी की कलम से…. *राजबाडा*
2️⃣
*रेसीडेंसी*
----------------
*अरविंद […]
November 20, 2021 देवास कांग्रेस ने मनाई बांग्लादेश मुक्ति दिवस की 50 वी वर्षगांठ
देवास : शहर जिला कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को पूर्व मंत्री विधायक सज्जन सिंह वर्मा के […]
March 19, 2022 आईटी- बीपीओ जैसी कम्पनियों के कर्मचारियों के लिए रात में भी खुले रहेंगे होटल, रेस्त्रां
इंदौर : आईटी, बीपीओ व स्टार्टअप कंपनियों के कर्मचारियों के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा […]