इंदौर : संगीत के इंदौर घराने के प्रवर्तक और अपनी विशिष्ट धीर -गंभीर गायन शैली से पूरी दुनिया के संगीतकारों को भी दीवाना बना लेने वाले पद्मभूषण उस्ताद अमीर खाँ साहब की अनमोल यादों को उनके सुपुत्र शाहबाज़ खाँ के मुँह से सुनने का दुर्लभ अवसर अभिनव कला समाज ने अपने आयोजन ‘याद-ए-अमीर’ से संजोया है। अनेक टीवी धारावाहिकों और फ़िल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके शाहबाज़ खाँ द्वारा अपने पिता के जीवन पर निर्मित डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म – इंस्पिरेशन का प्रदर्शन किया जाएगा। उसके बाद उस्ताद अमीर खां की यादों पर बहुविध संस्कृतिकर्मी आलोक बाजपेयी के साथ उनकी चर्चा होगी। ‘याद-ए-अमीर’ में. इंदौर घराने की गायकी को आगे बढ़ाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें और अपील भी वे इसमें करेंगे।
यह कार्यक्रम शनिवार, 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे से अभिनव कला समाज के गाँधी हॉल परिसर स्थित सभागार में होगा।
अभिनव कला समाज के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल,प्रधानमंत्री संजीव आचार्य और कार्यक्रम संयोजक उस्ताद अमीर खाँ साहब के परिवार के ही मशहूर ग़ज़ल गायक बुंदू ख़ां ने सभी संगीत रसिकों से इस मुहिम से जुड़ने की अपील करते हुए उन्हें रंग-ए-अमीर में आने की दावत दी है। उन्होंने कहा कि सभी संगीतप्रेमी इस आयोजन में अपनी सार्थक उपस्थिति दर्ज़ कराएं। “याद-ए-अमीर” निःशुल्क एवं सभी के लिए खुला है।
Related Posts
March 15, 2017 मणिपुर में भी भाजपा सरकार, बीरेन सिंह मुख्यमंत्री बने मणिपुर में एन. बीरेन सिंह ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्य में पहली बार भाजपा के […]
May 30, 2017 6 दिन में 4 देशों की यात्रा करेंगे PM मोदी, पहले पड़ाव जर्मनी के लिए हुए रवाना नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को चार यूरोपीय देशों की यात्रा के लिए रवाना […]
September 1, 2020 स्कूल फीस के लिए दबाव बनाने से तनाव में आए छात्र ने लगाई फांसी..! इंदौर : निजी स्कूलों द्वारा फीस के लिए दबाव बनाए जाने का मामला अब बच्चों के लिए तनाव का […]
November 4, 2022 घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ एफआईआर
इंदौर : घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले 4 आरोपियों के खिलाफ कलेक्टर मनीष सिंह […]
August 25, 2021 इंदौर में पटरी से उतरे डीजल ट्रेन के टैंकर, ट्रेनों के आवागमन पर नहीं पड़ा असर
इंदौर : को जिले के मांगलिया गांव स्टेशन पर डीजल ट्रेन के 2 टैंकर पटरी से उतर गए।यह घटना […]
May 15, 2022 इंदौर प्रेस क्लब में अरबिंदो अस्पताल के सहयोग से लगाए गए मेगा हेल्थ कैंप का समापन
शिविर का बड़ी संख्या में मीडिया के साथियों एवं उनके परिजनों ने लाभ लिया।
इंदौर : […]
November 7, 2024 इंदौर में भी अपनी सेवाएं दे रहें दिल्ली के ख्यात सर्जन डॉ. राणा
महीने में दो दिन इंदौर में रहकर रियायती दर पर कर रहे सर्जरी।
सुयोग हॉस्पिटल में […]