खण्डवा : आरपीएफ जवानों की तत्परता से ट्रेन के नीचे पटरियों पर गिरे युवक की जान बच गई। युवक को मामूली खरोंच आई।
ये घटना खण्डवा रेलवे स्टेशन पर घटित हुई।आरपीएफ थाने के मुताबिक, खालवा तहसील के रोशनी (पाडल्या) निवासी श्याम पिता रामू मार्को उम्र 24 वर्ष मुंबई में केटरिंग का काम करता है। गुरुवार रात वह गाड़ी संख्या अप 20104 गोरखपुर- लोकमान्य तिलक सुपर फास्ट ट्रेन से मुंबई जा रहा था। उसके साथी ट्रेन में सवार हो गए पर चढ़ने के दौरान श्याम का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन के नीचे पटरियों पर गिर गया। आरपीएफ सब इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार और हेड कांस्टेबल उर्मिला सिकरवार ने ये नजारा देखा तो दौड़ लगाकर और रेल गार्ड को जोर- जोर से आवाज लगाकर ट्रेन को रुकवाया। इसके बाद श्याम मार्को को ट्रेन के नीचे से सुरक्षित निकाल लिया गया। उसे घटना में उसे मामूली चोट आई। स्टेशन पर मौजूद लोगों और रेलवे अधिकारियों ने आरपीएफ जवानों की इस सजगता और मानवीयता की सराहना की।
Related Posts
April 18, 2021 अंदाजा नहीं था इतनी तेजी से बढ़ेगा संक्रमण- लालवानी
इंदौर : बीच के कुछ समय में कोरोना के केस आने बन्द हो गए थे। दवाई कम्पनियों ने भी […]
September 22, 2021 स्कूली बच्चों को दी गई सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों की जानकारी
इंदौर : स्टूडेंट - पुलिस कैडेट योजना के तहत जिला इंदौर के चयनित शासकीय स्कूलों में […]
September 3, 2020 खजराना गणेश की चलित ई- झांकी बनाकर अजय ने कायम रखी झांकी की परंपरा..! इंदौर : कोरोना संक्रमण ने हमारी जिंदगी को गहरे तक प्रभावित किया ही, त्योहारों की रौनक को […]
June 7, 2021 अच्छा मुझे एक साल हो गया…! कोरोना में पता ही नहीं चला
कमिश्नर डॉ शर्मा से पांच सवाल-
🔻इंदौर कैसे अलग लगा
🔻यहां के संगठन, […]
May 11, 2020 विधायक हार्डिया का दावा, उनकी विधानसभा में हर सप्ताह किया जा रहा राशन का वितरण इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक पांच के विधायक महेंद्र हार्डिया का दावा है कि उनकी […]
January 29, 2021 एसीएस और स्वास्थ्य आयुक्त ने लगवाई वैक्सीन
भोपाल : मध्यप्रदेश में हेल्थ वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन लगाने का क्रम जारी है। इसी क्रम […]
September 5, 2022 सानंद के मंच पर होगा आनंद इंगले अभिनीत नाटक का मंचन
इन्दौर : सानंद न्यास के पांच दर्शक समूहों के लिए नाटक 'खरं खरं सांग..!' का मंचन आगामी […]