इंदौर: जाल सभागृह में आयोजित गुनिजान संगीत समारोह के दूसरे दिन रविवार को सुबह के सत्र में संजय गरुड़ ने शास्त्रीय गायन पेश किया। उन्होंने राग अहीर भैरव में विलंबित एकताल में निबद्ध बंदिश म्हारा रसिया पेश की। बाद में उन्होंने मध्य त्रिताल की बंदिश अलबेला साजन आयो रे गाकर श्रोताओं की खूब दाद बटोरी। श्री गरुड़ ने ठुमरी और भजन गाकर अपने गायन का समापन किया।
बाद में ख्यात लोक गीत गायक पद्मश्री प्रहलाद टिपानिया ने कबीर के भजनों की दमदार प्रस्तुति दी। सहयोगी कलाकारों ने उनका साथ बखूबी निभाया।
इस मौके पर आयोजक संस्था पंचम निषाद संगीत संस्थान के बाल कलाकारों ने भी राग नटभैरव में बंदिश और तराना गाकर अपनी प्रतिभा का नजारा पेश किया।
आज शाम के सत्र में मीनल मोडक शास्त्रीय गायन और नरेश माड़गाँवकर संतूर वादन पेश करेंगे। समारोह का समापन गुंदेचा बंधुओं के ध्रुपद गायन के साथ होगा।
Related Posts
May 23, 2022 मंजूर बेग ने उनपर लगाए जा रहे आरोपों को बताया ब्लैकमेल करने की साजिश, कलेक्टर, सीपी को लिखा पत्र
इंदौर : मप्र सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग ने सोशल मीडिया पर कतिपय लोगों द्वारा […]
May 18, 2023 प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट के 14 छात्रों ने पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण की कंपनी सचिव पात्रता प्रवेश परीक्षा
छात्र अनुकरण को मिली अखिल भारतीय रैंक ।
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट […]
December 13, 2018 वचन पत्र के वादे पूरे करेंगे- कमलनाथ भोपाल: वरिष्ठ नेता कमलनाथ मप्र के 18 वे सीएम होंगे। गुरुवार रात पीसीसी दफ्तर में […]
July 17, 2023 महिला का यौन शौषण करने वाला ढोंगी बाबा गिरफ्तार
तांत्रिक क्रिया के जरिए जिन्न को खुश करने के नाम पर करता था महिला का यौन शौषण।
इंदौर […]
October 26, 2020 बड़ी राहत: कोरोना संक्रमण में चमत्कारिक गिरावट, 3 फीसदी पर पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा…!
इंदौर : बढ़ते सियासी संक्रमण के बीच कोरोना संक्रमण में बिना वैक्सीन के ही तेजी से आ रही […]
May 17, 2023 मप्र में युवाओं को प्रशिक्षण के साथ मिलेगा स्टाइपेंड
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के हित में मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना।
एक लाख युवाओं […]
April 27, 2021 नगर निगम ने दशहरा मैदान व नेहरू स्टेडियम में शुरू किए कोविड टेस्ट सेंटर, 600 रुपए में होगी जांच
इंदौर : निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि निगम द्वारा नागरिकों की सुविधा हेतु पहला […]