इंदौर: जाल सभागृह में आयोजित गुनिजान संगीत समारोह के दूसरे दिन रविवार को सुबह के सत्र में संजय गरुड़ ने शास्त्रीय गायन पेश किया। उन्होंने राग अहीर भैरव में विलंबित एकताल में निबद्ध बंदिश म्हारा रसिया पेश की। बाद में उन्होंने मध्य त्रिताल की बंदिश अलबेला साजन आयो रे गाकर श्रोताओं की खूब दाद बटोरी। श्री गरुड़ ने ठुमरी और भजन गाकर अपने गायन का समापन किया।
बाद में ख्यात लोक गीत गायक पद्मश्री प्रहलाद टिपानिया ने कबीर के भजनों की दमदार प्रस्तुति दी। सहयोगी कलाकारों ने उनका साथ बखूबी निभाया।
इस मौके पर आयोजक संस्था पंचम निषाद संगीत संस्थान के बाल कलाकारों ने भी राग नटभैरव में बंदिश और तराना गाकर अपनी प्रतिभा का नजारा पेश किया।
आज शाम के सत्र में मीनल मोडक शास्त्रीय गायन और नरेश माड़गाँवकर संतूर वादन पेश करेंगे। समारोह का समापन गुंदेचा बंधुओं के ध्रुपद गायन के साथ होगा।
Related Posts
April 10, 2023 प्रभु श्रीराम का चरित्र अनुकरणीय है : लिमये
महाराष्ट्र साहित्य सभा के शारदोत्सव के तहत संपन्न हुई तीन दिवसीय व्याख्यानमाला […]
May 31, 2020 डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टॉफ और अन्य पदों पर होगी बम्पर भर्ती, 5 जून तक किए जा सकते हैं आवेदन इंदौर : जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये व्यापक प्रबंध किये जा रहे […]
March 28, 2023 7 से 9 अप्रैल तक आयोजित होगा प्रेस्टीज फिल्म फेस्टिवल
कई फिल्मी सितारे करेंगे शिरकत।
फिल्म फेस्टिवल के डैंगलर का किया गया […]
July 28, 2020 कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक.. 7 फीसदी से कम रही संक्रमितों की तादाद..! इंदौर : कोरोना के संक्रमण में सोमवार को कुछ कमीं नजर आई। 9 फीसदी के ऊपर पहुंची ग्रोथ रेट […]
September 23, 2021 संयुक्त स्वच्छता अभियान का निगमायुक्त ने लिया जायजा,कमियों को दूर करने के दिए निर्देश
इंदौर : निगम आयुक्त प्रतिभा पाल गुरुवार को संयुक्त स्वच्छता अभियान के निरीक्षण पर […]
September 28, 2021 बढती महंगाई सहित जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर देवास कांग्रेस का धरना- प्रदर्शन
देवास : प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर देवास शहर व जिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में […]
August 24, 2022 पेटीएम अधिकारी बनकर लाखों की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में Paytm वॉलेट कंपनियों का अधिकारी बनकर लोगों […]