25 जनवरी तक स्वीकार की जाएंगी प्रविष्ठियां
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब द्वारा 30 जनवरी 2022 से प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष जीवन साहू की स्मृति में कैरम एवं वरिष्ठ पत्रकार अतुल लागू की स्मृति में टेबल टेनिस स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। प्रेस क्लब सदस्यों एवं मीडियाकर्मियों के लिए ये दोनों स्पर्धाएं इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित की जाएंगी।
इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने बताया कि स्पर्धा में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी अपनी प्रविष्ठियां इंदौर प्रेस क्लब कार्यालय में अशोक गौड़ के पास 25 जनवरी तक दे सकते हैं। दोनों स्पर्धाएं नॉकआउट पद्धति के आधार पर खेली जाएंगी। दोनों स्पर्धाओं में सिर्फ सिंगल्स के मुकाबले होंगे। स्पर्धाओं के सफल संचालन के लिए 21 जनवरी को आयोजन समिति गठित की गई। टेबल टेनिस के लिए वरिष्ठ पत्रकार विभूति शर्मा संयोजक होंगे। समिति में किरण वाईकर, राहुल वावीकर, सुभाष सातालकर और मयंक यादव को शामिल किया है। कैरम के लिए वरिष्ठ पत्रकार अनिय त्यागी संयोजक होंगे। समिति में चंद्रशेखर शर्मा, कपिश दुबे, गजेन्द्र नागर और विकास पांडे को शामिल किया गया है। स्पर्धा के ड्रा 28 जनवरी को प्रेस क्लब में डाले जाएंगे।
Related Posts
July 7, 2024 किंग एडवर्ड मेडिकल स्कूल भवन के जीर्णोद्धार के लिए मंत्री सिलावट ने की पहल
उप मुख्यमंत्री शुक्ल से जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने व्यक्तिगत भेंट कर भवन के लिए […]
October 2, 2022 सेना में भर्ती के नाम पर युवाओं से लाखों रुपए ठगने वाला युवक गिरफ्तार
रीवा में दो दर्जन युवाओं से की 80 लाख रुपए की ठगी, ज्वाइनिंग लेटर व आईकार्ड […]
May 19, 2021 नगरीय निकायों में वार्ड स्तर पर किया गया संकट प्रबंधन समितियों का गठन
इंदौर : नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने जानकारी दी है कि प्रदेश के 407 […]
July 14, 2021 मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया 10 वी बोर्ड का रिजल्ट, सारे विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण
भोपाल : माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल याने दसवीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा […]
September 16, 2023 चार्टर्ड प्लेन उतरते समय दुर्घटना ग्रस्त, 08 घायल
मुंबई : एयरपोर्ट पर एक चार्टर्ड प्लेन लैंडिंग के दौरान गुरुवार शाम रनवे पर फिसलकर क्रैश […]
January 27, 2023 टीवी एक्ट्रेस की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने पेश किया चालान
आरोपी राहुल ने टीवी एक्ट्रेस का नहाते समय बना लिया था वीडियो।
टीवी एक्ट्रेस के […]
August 9, 2022 सर्वधर्म संघ के मंच से मंत्री सिलावट ने किया ताजियों और अखाड़ों का इस्तकबाल
इंदौर : मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मोहर्रम की दस तारीख, मंगलवार 9 […]