25 जनवरी तक स्वीकार की जाएंगी प्रविष्ठियां
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब द्वारा 30 जनवरी 2022 से प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष जीवन साहू की स्मृति में कैरम एवं वरिष्ठ पत्रकार अतुल लागू की स्मृति में टेबल टेनिस स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। प्रेस क्लब सदस्यों एवं मीडियाकर्मियों के लिए ये दोनों स्पर्धाएं इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित की जाएंगी।
इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने बताया कि स्पर्धा में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी अपनी प्रविष्ठियां इंदौर प्रेस क्लब कार्यालय में अशोक गौड़ के पास 25 जनवरी तक दे सकते हैं। दोनों स्पर्धाएं नॉकआउट पद्धति के आधार पर खेली जाएंगी। दोनों स्पर्धाओं में सिर्फ सिंगल्स के मुकाबले होंगे। स्पर्धाओं के सफल संचालन के लिए 21 जनवरी को आयोजन समिति गठित की गई। टेबल टेनिस के लिए वरिष्ठ पत्रकार विभूति शर्मा संयोजक होंगे। समिति में किरण वाईकर, राहुल वावीकर, सुभाष सातालकर और मयंक यादव को शामिल किया है। कैरम के लिए वरिष्ठ पत्रकार अनिय त्यागी संयोजक होंगे। समिति में चंद्रशेखर शर्मा, कपिश दुबे, गजेन्द्र नागर और विकास पांडे को शामिल किया गया है। स्पर्धा के ड्रा 28 जनवरी को प्रेस क्लब में डाले जाएंगे।
Related Posts
June 13, 2023 नेत्रदान के क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक संस्थाओं का सम्मान
इंदौर : विश्व नेत्रदान दिवस पर नेत्रदान के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं का […]
January 12, 2022 पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाते 5 बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : डकैती डालने की योजना बनाने वाला गिरोह थाना सेंट्रल कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में […]
February 21, 2021 15 माह की सरकार में हमने प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने का प्रयास किया- कमलनाथ
इंदौर : मुझे 15 माह की सरकार में काम करने के लिए सिर्फ़ साढ़े 11 माह मिले लेकिन मैंने […]
January 11, 2024 केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से प्रदेश की लंबित परियोजनाओं को लेकर मंत्री सिलावट ने की चर्चा
केन बेतवा परियोजना के संबंध में संशोधित एमओयू भी दिया।
प्रदेश के ग्वालियर, चंबल और […]
January 8, 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान
05 फरवरी को होगा मतदान।
08 फरवरी को होगी मतों की गिनती।
01 करोड़ 55 लाख से ज्यादा […]
August 18, 2024 कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ बर्बरता के खिलाफ प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने निकाला कैंडल मार्च
इंदौर : भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड […]
August 1, 2021 डीआईजी ने थाना स्तर पर की सर्जरी, एसआई से लेकर कॉन्स्टेबल तक के बदले गए थाने
इंदौर : पुलिस विभाग में थाना स्तर पर बड़ी सर्जरी की गई है 132 उप निरीक्षक ,सहायक […]