इन्दौर : मध्यप्रदेश सरकार के संस्कृति मंत्रालय व साहित्य अकादमी द्वारा दिया जाने वाला मंचीय कविता का सर्वोच्च ‘महाकवि प्रदीप सम्मान’ हिन्दी कवि सम्मेलन के शिखर कलश सत्यनारायण सत्तन को प्रदान करने की घोषणा की गई है। यह अलंकरण 25 जनवरी की संध्या 6 बजे रविन्द्र भवन , भोपाल में प्रदान किया जाएगा।
श्री सत्तन लगभग 6 दशकों से भी अधिक समय से हिन्दी कवि सम्मेलन के मंचों पर कविता पाठ कर रहे हैं। यह सम्मान हिन्दी कविता का सम्मान है। मातृभाषा उन्नयन संस्थान ने इसके लिए मंत्रालय व चयन समिति का आभार व्यक्त किया और सत्तन गुरु को बधाई दी।