इंदौर : निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत मच्छी बाजार नदी के किनारे किए जा रहे विकास कार्यो का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान अधीक्षण यंत्री डीआर लोधी, जनसंपर्क अधिकारी राजेन्द्र गैरोठिया, उपयंत्री देवीश कोठारी व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
निगम आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा गुरुवार सुबह स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत विकास कार्यो का मच्छी बाजार चौराहे से नयापीठा होते हुए, सिलावटपुरा चौराहा तक निरीक्षण किया गया। सुश्री पाल ने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत मच्छी बाजार क्षेत्र में सडक निर्माण कार्य के साथ ही रिव्हर फ्रंट डेव्हलपमेंट के तहत नदी किनारे कॉरिडोर का निर्माण, ग्रीन व्यू, पाथ-वे, फुटपाथ व अन्य विकास कार्य किया जाना है। निर्माण कार्य के तहत पूर्व में 125 से अधिक रहवासियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास में विस्थापित किया गया था, साथ ही बाधक निर्माण हटाने का जो कार्य शेष रहा है उसे भी शीघ्र पूर्ण करने और निर्माणधीन सडक के केरवेज तथा किनारे स्थाई अतिक्रमण को आगामी 2 दिवस में हटाने के निर्देश में दिए गए हैं।
निगम आयुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान मच्छी बाजार चौराहे से नयापीठा व आगे तक बनाई गई सडक पर खडे ठेले व अन्य दुकानों के सामान को हटाने व रिमूव्हल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। निगमआयुक्त द्वारा नयापीठा रोड पर सडक चौडीकरण में बाधक निर्माण हटाने के संबंध में अधीक्षण यंत्री श्री लोधी को निर्देशित किया गया।
Related Posts
August 12, 2020 छह फीसदी से ऊपर बना हुआ है कोरोना संक्रमण का ग्रोथ रेट, 34 सौ से ज्यादा बैकलॉग सैम्पलों की होनी है जांच…? इंदौर: कोरोना संक्रमण के मामले लगातार डेढ़ सौ के ऊपर बनें हुए हैं। ग्रोथ रेट भी साढ़े छह […]
February 13, 2025 कॉरपोरेट टैक्स के मुकाबले ज्यादा तेजी से बढ़ रहा पर्सनल इनकम टैक्स कलेक्शन
वित्त वर्ष 2024-25 में डायरेक्ट टेक्स कलेक्शन में 15% उछाल, सरकार ने जुटाए 17.78 लाख […]
July 31, 2017 फैसले से सहमत नहीं, जनादेश इसके लिए नहीं मिला था- शरद यादव नई दिल्ली। बिहार में भाजपा के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार बनाने के नीतीश कुमार के फैसले को […]
August 17, 2021 लॉर्ड्स के मैदान पर भारत की ऐतिहासिक जीत, बुमराह- शमी के ऑलराउंड प्रदर्शन से पलटा मैच का पासा
लंदन : 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर जसप्रीत […]
January 3, 2020 राजनैतिक साजिश के तहत सीएए को लेकर फैलाई गई भ्रांतियां इंदौर : नागरिकता संशोधन कानून, एनपीआर और एनआरसी को लेकर किये जा रहे भ्रामक प्रचार की […]
March 2, 2022 मिल्कीवे टॉकीज की जमीन का कब्जा नगर निगम को मिलेगा, सुप्रीम कोर्ट में मिली जीत
इंदौर : नगर निगम मिल्कीवे टाकीज की जमीन का केस सुप्रीम कोर्ट में जीत गया है। इंदौर नगर […]
July 17, 2025 आकाश विजयवर्गीय ने वार्ड क्रमांक 06 में 1.17 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
विधानसभा 01 में आता है वार्ड क्रमांक 06 ।
राम नगर में आकाश विजयवर्गीय ने किया नर्मदा […]