इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार इंदौर गौरव दिवस मनाने की तिथि के निर्धारण के लिए शनिवार को पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय और मालिनी गौड़, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, कलेक्टर मनीष सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल, मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, गौरव रणदिवे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, अन्य विद्वतजन तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
मां अहिल्या को केंद्र बिंदु मानकर होगा गौरव दिवस का निर्धारण।
बैठक में प्रारंभिक रूप से सहमति बनी की गौरव दिवस की तिथि का निर्धारण पुण्य सलिला लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के कृतित्व को केंद्र मानकर किया जाए। बैठक में आए सुझावों पर अंतिम विचार विमर्श के लिए एक कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही यह तय किया गया कि अंतिम निर्णय को मंजूरी के लिए राज्य शासन को भेजा जाए। बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिकों तथा जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
Related Posts
February 27, 2020 केवल बातों के धनी हैं प्रदेश सरकार के मंत्री, सड़क निर्माण की बाधाएं तक हटवा नहीं पाए- लालवानी इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने भी पत्रकार वार्ता में अपनी बात रखते हुए प्रदेश की कमलनाथ […]
March 15, 2023 खनिज अधिकारी के ठिकानों पर छापे में करोड़ों की काली कमाई उजागर
इंदौर : सरकारी सिस्टम कितना भ्रष्ट और नकारा हो चुका है, इसका एक और उदाहरण सामने आया है। […]
October 18, 2024 जिला स्तरीय पुरुष टेबल टेनिस स्पर्धा में आईएसबीए कॉलेज ने जमाया खिताब पर कब्जा
आईपीएस अकादमी की टीम रही उपविजेता।
प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ने की थी स्पर्धा की […]
October 11, 2023 राहगीरों से मोबाइल लूटनेवाले दो बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : चाकू की नोक पर राहगीरो से मोबाइल लूटने वाले 02 आदतन बदमाश, पुलिस थाना हीरानगर […]
December 12, 2022 नासिक के कवि राजू देसले वसंत राशिनकर स्मृति सम्मान से नवाजे गए
इंदौर : शहर की प्रतिष्ठित संस्था आपले वाचनालय के संस्थापक संस्कृति पुरुष वसंत राशिनकर […]
April 8, 2022 इंदौर प्रेस क्लब के स्थापना दिवस पर व्याख्यान के साथ बुजुर्ग पत्रकारों का होगा सम्मान
इंदौर प्रेस क्लब के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे राज्यसभा के उपसभापति श्री […]
September 21, 2021 बीजेपी व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक का किया गया जोरदार स्वागत
इंदौर : भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल पदभार संभालने के बाद […]