इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट ने शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुख्यमंत्री निवास पर भेंट की और ग्वालियर चंबल, मुरैना संभाग में अति वृष्टि के कारण बांध और नहरों को हुए नुकसान के दुरुस्तीकरण के लिए राशि उपलब्ध कराने की मांग की।
789 करोड़ रुपए की राशि के आवंटन का किया आग्रह।
मंत्री तुलसी सिलावट ने मुख्यमंत्री चौहान से ग्वालियर-चंबल संभाग में अतिवृष्टि के कारण जल संसाधन विभाग की क्षतिग्रस्त हुई सिंचाई परियोजनाओं के पुनर्निर्माण व पुनर्स्थापन को लेकर चर्चा की। उन्होंने जल संसाधन विभाग की सर्वे टीम की अति वृष्टि से क्षति के आकलन की रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी। मंत्री सिलावट ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा कर विभाग को 789 करोड़ की राशि आवंटन का भी अनुरोध किया।
जन आशीर्वाद यात्रा की दी जानकारी।
मंत्री तुलसी सिलावट ने सीएम शिवराज से कहा कि अतिवृष्टि से जो नुकसान फसलों और किसानों को हुआ है, उसकी भरपाई की जाए, ताकि किसानों को समय पर रबी फसल हेतु सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सके ।मंत्री तुलसी सिलावट ने इंदौर में जन आशीर्वाद यात्रा की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी।
Related Posts
November 1, 2021 सिंधु घाटी से भी पुरानी है, नर्मदा घाटी की सभ्यता- मनोज श्रीवास्तव
इंदौर : मध्य प्रदेश का इतिहास बड़ा गौरवशाली रहा है l मनुस्मृति में भी मध्यप्रदेश का […]
August 30, 2021 तेरे नटखट नैनों से नजर हटती नहीं कान्हा…
*कीर्ति सिंह*
वो आ गया, अपनी बांसुरी से सबके मन पर छा गया, उसके मुंह पर लगा माखन, […]
February 28, 2022 ब्राउन शुगर की तस्करी में लिप्त महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की तस्करी करने वाले आरोपी […]
December 27, 2022 ग्रीन बेल्ट की जमीन पर कॉलोनी काटकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : प्रॉपर्टी की धोखाधडी के मामले में फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच इंदौर ने बंदी […]
November 3, 2021 गुम हुए तीन बच्चों के परिजनों को दो घंटे में ढूंढकर एरोड्रम पुलिस ने किया उनके सुपुर्द
इंदौर : एरोड्रम पुलिस की तत्परता से बच्चे गुम होने के दो घंटे के अंदर ही बरामद कर माता […]
July 20, 2025 पुणे जा रही बस में कंटेनर की टक्कर से लगी आग, कोई हताहत नहीं
सभी यात्री सुरक्षित उतारे गए, बस जलकर हुई खाक।
महू बायपास के आगे घटना होना बताई […]
February 18, 2019 पुलवामा हमले के मास्टर माइंड सहित दो आतंकी ढेर श्रीनगर: पुलवामा हमले के मास्टर माइंड गाजी रशीद और एक अन्य आतंकी कामरान को सुरक्षा बलों […]