लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में नौ जिलों की 55 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को मतदान हो रहा है। दोपहर एक बजे तक औसतन 39.07 प्रतिशत मतदान होने की खबर है।
दूसरे चरण में प्रदेश के नौ जिलों सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर की 55 सीटों पर मतदान चल रहा है। इन सीटों पर 586 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक दूसरे चरण के चुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया था, जो शाम छह बजे तक चलेगा।
बताया जाता है कि दोपहर एक बजे तक सहारनपुर (42.44 प्रतिशत), बिजनौर (38.64 प्रतिशत), मुरादाबाद (42.28प्रतिशत), संभल (38.01 प्रतिशत), रामपुर (40.10 फीसदी), अमरोहा (40.90 फीसदी), बदायूं (35.57 फीसदी), बरेली (39.41 फीसदी) और शाहजहांपुर में (35.47 फीसदी) वोट पड़े। अभी तक मतदान शांतिपूर्ण होने की खबर है।
उधर उत्तराखंड और गोवा विधानसभा चुनाव के लिए भी सोमवार को वोट डाले जा रहे हैं। गोवा की 40 विधानसभा सीटों के लिए दोपहर 1 बजे तक 44 फीसदी और उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए 35 फीसदी वोट पड़े हैं।
Related Posts
May 31, 2020 विद्युत वितरण कम्पनी के कर्मचारियों ने काट दिया हरा- भरा पेड़..! इंदौर : विद्युत मंडल के कर्मचारियों ने अपनी मनमानी से RNT मार्ग VIP रोड पर झाबुआ टॉवर […]
August 27, 2021 कोरोना से माता- पिता को खोने वाले बच्चों से बोले शिवराज, मामा बनकर रहूंगा हमेशा साथ
इंदौर : शहर में कोरोना महामारी के वज्रपात से अपने माता-पिता को खोने वाले अनाथ बच्चों से […]
July 9, 2021 कोरोना व कमलनाथ के कारण विकास कार्य हुए प्रभावित, नरोत्तम ने कसा तंज
इंदौर : लंबे समय से इंदौर में पदस्थ अधिकारियों के जल्द तबादले होंगे। पेट्रोल- डीजल पर […]
May 20, 2023 जिंदगी में अच्छा करने के लिए अच्छी संगत का होना जरूरी
आज के युवाओं में जोश तो बहुत है लेकिन होश नहीं है, इस होश के लिए बुजुर्गों के पास बैठे […]
September 25, 2021 सांवेर विधानसभा क्षेत्र के कनाड़िया में बनेगा 50 बिस्तरों का अस्पताल
इंदौर : जल संसाधन मंत्री और सांवेर क्षेत्र के विधायक तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से […]
February 5, 2022 केंद्रीय बजट, देश को विकास के रास्ते पर दौड़ाने जाने वाला बजट है- लालवानी
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने शनिवार को पत्रकार वार्ता के जरिए केंद्रीय वित्तमंत्री […]
December 18, 2021 गुरु- शिष्य परंपरा के प्रति जितना सम्मान इंदौर में है, अन्यत्र नहीं- पं. चौरसिया
इंदौर : संगीत में खुदा बसता है, राम बसते हैं। ये कहना गलत है कि शास्त्रीय संगीत के […]