अखिल भारतीय पुलिस खेलकूद स्पर्धा में जीते गोल्ड व कांस्य पदक।
पुलिस कमिश्नर इंदौर ने दी महिला प्रधान आरक्षक को बधाई और शुभकामनाएं।
इंदौर : बीते दिनों छत्तीसगढ़ के भिलाई में संपन्न हुई ऑल इण्डिया पुलिस स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश पुलिस का प्रतिनिधित्व कर रही महिला प्रधान आरक्षक बबली खाकरे ने योगा की दो एकल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल जीता। बबली खाकरे की इस उपलब्धि पर इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने उन्हें बधाई दी है।
बबली खाकरे वर्तमान में इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच के तहत डीसीआरबी शाखा में पदस्थ है। उन्होंने सिंगल आर्टिस्टिक योगासन में गोल्ड मेडल और ट्रेडिशनल योगासन में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर मध्यप्रदेश व इंदौर पुलिस को गौरवान्वित किया है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर, मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी बबली खाकरे को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
Related Posts
July 20, 2019 सदस्यता में इस बार भी रिकॉर्ड बनाए-राकेश सिंह इंदौर : विट्ठल रुकमणी गार्डन, केसर बाग रोड पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंहजी की […]
July 26, 2025 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्तियों की फर्जी रजिस्ट्रियां किए जाने का मामला उजागर
कलेक्टर द्वारा करवाई गई जांच में ये गोलमाल आया सामने।
एमजी रोड थाने पर दर्ज कराई गई […]
September 20, 2022 बस्ती के बच्चों के लिए चलित मस्ती की पाठशाला का लोकार्पण
मनोरंजक शिक्षण सामग्री एवं खिलौनों से लैस मोबाइल वैन,अब पहुंचेगी वंचित वर्ग के बच्चों […]
February 19, 2023 मानव सेवा में अग्रणी है लायंस क्लब इंटरनेशनल – डॉ. भंडारी
लायंस क्लब इंटरनेशनल की रीजन कांफ्रेंस आयोजित।
श्रेष्ठ सेवा कार्य करने वाले लायंस […]
May 10, 2021 गुजरात से लाए गए थे 12 सौ नकली रेमडेसीवीर, प्रदेशभर में खपाए गए
प्रदेश में कोविड-19 की दूसरी लहर के घातक प्रकोप के बीच पुलिस ने पड़ोसी गुजरात से महीने […]
May 28, 2020 कोरोना पर नहीं लग पा रही लगाम, 78 नए मरीज मिले..! इंदौर : कोरोना का संक्रमण फिलहाल थमता नहीं दिख रहा है। नए मरीज लगातार सामने आ रहे हैं और […]
December 18, 2023 डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण
इंदौर : डाॅ हेडगेवार स्मारक समिति का यह भवन समाज द्वारा निर्मित है और समाज के उपयोग के […]