इंदौर : 11 वे मीडिया सीरीज टेनिस बॉल 6 ए साइड क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 24 से 27 फरवरी तक किया जा रहा है। खंडवा रोड स्थित देवी अहिल्या विवि के मैदान पर खेली जाने वाली इस स्पर्धा में 16 मीडिया संस्थानों की टीमें भाग लेंगी।
इंदौर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष दीपक कर्दम ने बताया कि राष्ट्रीय मासिक पत्रिका भव्य दर्पण के बैनर तले खेली जाने वाली इस टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा में खेलनेवाली टीमों में केवल पत्रकार ही शामिल हो सकेंगे।
विजेता- उपविजेता को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार।
श्री कर्दम ने बताया कि स्पर्धा में विजेता और उपविजेता टीमों के साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। यही नहीं स्पर्धा में भाग लेने वाली सभी टीमों को भी प्रोत्साहन पुरस्कार दिए जाएंगे।
आयोजक दीपक कर्दम ने बताया स्पर्धा में विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 21 हजार रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा। उपविजेता को ट्रॉफी और 11 हजार रुपए का पुरस्कार मिलेगा। मेन ऑफ द सीरीज चुने जाने वाले खिलाड़ी को ट्रॉफी के साथ वाशिंग मशीन भेंट की जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जाएगा। हारने वाली टीमों के लिए भी प्रोत्साहन पुरस्कार रखे गए गए। स्पर्धा में प्रवेश के लिए दीपक कर्दम से मोबाइल नम्बर 9926700006 और 9926900006 पर सम्पर्क किया जा सकता है। स्पर्धा के प्रायोजक कौटिल्य एकेडमी और डीजियाना न्यूज़ नेटवर्क हैं।
Related Posts
December 24, 2023 इंदौर के ललाट पर प्रकृति का सिंदूर
(प्रवीण खारीवाल) शुक्रवार का दिन वर्ष का सबसे छोटा दिन रहा। इंदौर में यह दिन सूर्योदय […]
October 26, 2022 मंत्री सिलावट के घर दीपावली मिलने पहुंचे सैकड़ों लोग, मंत्री ने मिठाई खिलाकर किया स्वागत
कार्यकर्ता व आम लोगों के साथ गर्म जोशी से मिले मंत्री सिलावट, शुभकामनाओं का किया आदान - […]
June 12, 2020 मृत कोरोना मरीज की जेब से गायब हुए पर्स व मोबाइल, अस्पताल प्रशासन जिम्मेदारी से झाड़ रहा पल्ला इंदौर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज के तहत संचालित एमटीएच अस्पताल में इंसानियत को शर्मसार कर […]
June 14, 2021 कैलाश विजयवर्गीय ने किया लोगों में उत्साह का संचार करनेवाले गीत ‘हम रोशनी कर जाएंगे’ का लोकार्पण
इन्दौर : कोरोना की भयावहता से अवसाद में डूब रहे लोगों में उत्साह का संचार करने के लिए […]
September 15, 2022 श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव
इंदौर : पावन सिद्ध धाम श्री लक्ष्मी वैंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में श्रीमद भागवत कथा […]
August 15, 2023 जियो ने शुरू की 5G एमएम वेव स्पेक्ट्रम आधारित सेवा
यह सेवा उद्योगों को पहले से ज़्यादा सक्षम बनाएगी।
रिलायंस जियो इंफ़ोकॉम लिमिटेड ने […]
April 1, 2017 देश में GST लागू होने के बाद आएंगे यह 10 बड़े बदलाव लोकसभा में चली लंबी बहस के बाद आखिरकार जीएसटी बिल पास हो गया| आजादी के बाद का सबसे बड़ा […]