इंदौर : कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की सीहोर में चल रही कथा को कथित रूप से रोके जाने की खबरों पर सियासी रोटी सेंकी जाने लगी है। बुधवार को कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल और मनोज चावला ( आलोट ) सीहोर पहुंचे और पंडित मिश्रा से उनके आश्रम में मुलाकात कर प्रदेश की बीजेपी सरकार की कथित नाकामी पर माफी मांगी । उन्होंने पंडित मिश्रा के पवित्र आश्रम में बैठकर शिवराज सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना भी भगवान भोलेनाथ से की।
मप्र में पहली बार हुआ ऐसा अनर्थ।
विधायक संजय शुक्ला का आरोप है कि मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब किसी विद्वान प्रवचनकार द्वारा व्यास पीठ पर आंसू बहाते हुए अपने आयोजन को निरस्त करने का ऐलान किया गया। शुक्ला ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन की व्यवस्था संभालने में नाकामी के चलते हजारों शिव भक्तों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा ।
शुक्ला के मुताबिक पंडित मिश्रा ने कहा कि गलती आप लोगों ने या कांग्रेस ने नहीं की है । जिन लोगों ने शिव महिमा के आयोजन में बाधा डाली है वे लोग अपनी स्थिति को देखेंगे।
Related Posts
August 17, 2023 सोनकच्छ की जनता कांग्रेस से त्रस्त, बीजेपी प्रचंड मतों से जीत हासिल करेगी
सज्जन सिंह वर्मा के रहते विकास को तरसा सोनकच्छ।
जनता कमल का बटन दबाने के लिए है […]
February 2, 2017 पदोन्नति में आरक्षण पर सुनवाई टली, अब 14 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई मध्यप्रदेश के पदोन्नति में आरक्षण मामले में सुनवाई टाल दी गई हैं और अब ये सुनवाई आगामी […]
February 27, 2025 होलकर कॉलेज की प्राचार्य और प्राध्यापकों को बंधक बनाना छात्रों को पड़ेगा महंगा
प्राचार्य द्वारा प्रस्तुत शिकायत सही पाई गई।
इंदौर : शहर के होलकर विज्ञान […]
April 29, 2022 प्रशांत किशोर को कांग्रेस द्वारा अस्वीकार करने के ये हैं पांच कारण…
संजय त्रिपाठी
अभी अभी कांग्रेस के बड़े नेताओं ने चिंतन किया। चिंतन क्या हुआ यह किसी […]
March 22, 2023 अवैध हथियारों की तस्करी करने वाला बदमाश पकड़ा गया
आरोपी के कब्जे से तेज धार वाले 11 चाकू और मोटरसाइकिल बरामद।
इंदौर : अवैध हथियारों की […]
December 12, 2021 सीडीएस जनरल रावत और अन्य सैन्यकर्मियों को पत्रकार बिरादरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : कुन्नूर हेलिकॉप्टर हादसे में दिवंगत सीडीएस जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 11 […]
December 3, 2020 साध्वी प्रज्ञा सहित मालेगांव बम धमाकों के सभी आरोपियों को 19 दिसम्बर को अदालत में पेश होने का आदेश
मुम्बई : एनआईए की मुम्बई स्थित एक विशेष अदालत ने 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले के […]