भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिक्की की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए चर्चा की। उनसे ऑक्सीजन परिवहन के लिए टैंकरों, ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटीलेटर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की उपलब्धता में सहयोग की अपील की । शिवराज ने कहा कि ऑक्सीजन की उपलब्धता की चुनौती का सामना करते हुए उत्पादन और परिवहन के सभी स्तरों पर युद्ध स्तरीय प्रयास किए जा रहे हैं। ऑक्सीजन आपूर्ति के परिवहन समय में कमी के लिए खाली सिलेंडरों को एयर लिफ्ट कर भेजा जा रहा है।
मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश में कोविड संक्रमण की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि संक्रमितों की संख्या 90 हजार के पार हो गई है। स्थिति पर नियंत्रण के लिए संक्रमण की चेन को तोड़ने के प्रयास किए गए हैं। जनता कर्फ्यू की नयी अवधारणा को जनसहयोग से लागू किया गया है। इसके फलस्वरूप उद्योग संचालित हो रहे हैं। निर्माण, विकास और परिवहन कार्य भी जारी है। प्रयास है कि आर्थिक गतिविधियाँ प्रभावित नहीं हो। इन प्रयासों के सार्थक परिणाम मिले हैं। उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों में संक्रमण का प्रसार अधिक होना पाया जाता है, वहाँ माइक्रो कंटेनमेंट द्वारा संक्रमण नियंत्रण के कार्य किए जा रहे हैं। संक्रमितों के उपचार के लिए निजी एवं सरकारी क्षेत्र में 1 अप्रैल से अभी तक बिस्तरों की संख्या को 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार किया गया है।
Related Posts
January 21, 2024 इंदौर के सभी जनप्रतिनिधि अगले 10 दिनों में अपने घरों में लगाएंगे सोलर सिस्टम
इंदौर शहर को सोलर सिटी बनाने के संबंध में बुलाई गई बैठक।
प्रथम चरण में प्रत्येक जोन […]
September 17, 2020 इंदौर में 18 हजार के पार हुए कोरोना संक्रमित, फिर 6 ने तोड़ा दम..! इंदौर : कोरोना संक्रमण की रफ्तार बदस्तूर जारी है। बुधवार को संक्रमितों की तादाद 18 हजार […]
August 20, 2022 दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने 20 वर्ष के कारावास से किया दंडित
इंदौर : पुलिस थाना चंदन नगर पर दर्ज दुष्कर्म के अपराध में न्यायालय ने आरोपी को 20 वर्ष […]
March 30, 2020 अरविंदो और एमआरटीबी अस्पताल में होगा कोरोना पीड़ितों का इलाज.. इंदौर : कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए जिला प्रशासन ने अस्पतालों को तीन श्रेणियों […]
November 2, 2020 सांवेर उपचुनाव के लिए प्रशासन ने की मतदान की पुख्ता तैयारी, मतदान केंद्रों पर जुटाई गई है तमाम सुविधाएं
इंदौर : प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले विधानसभा उप चुनाव के लिए प्रचार समाप्त हो गया […]
January 5, 2020 मंगल जुलूस के साथ की गई आचार्यश्री की भव्य अगवानी इंदौर : करीब 20 साल बाद दिगम्बर जैन संत आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज का रविवार को […]
June 11, 2021 शहर में कई जगह कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
इंदौर : पेट्रोल,डीजल व गैस के बढ़ते दामों और बेतहाशा बढ़ती महंगाई के विरोध में […]