इंदौर : श्री लक्ष्मी वैंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में गोदा – रंगनाथ विवाहोत्सव की धूम है।दो दिवसीय विवाहोत्सव के पहले दिन बुधवार को वैंकटेश महिला मंडल ने नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामीश्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज के मंगल सान्निध्य में हल्दी, मेहंदी व तेल की रस्म निभाई गई। महिला मंडल की सखियों ने संगीत और भजनों के साथ गोदा अंबाजी के श्रीविग्रह को मेहंदी, हल्दी लगाई। इसी के साथ स्वामीजी महाराज का चरण पूजन कर सभी को विवाह का निमंत्रण दिया।
11 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे से धूमधाम ,बाजे गाजे ढोल ढमाकों के साथ ही शाही लवाजमे छड़ी छत्र के साथ राजाधिराज प्रभु रंगनाथ की रजत शेषनाग पर बारात निकलेगी, जिसमे सभी वैष्णव साफे बांधकर, सजधज कर प्रभू की बारात में शामिल होंगे
सभी युवक – युवतियां प्रभु की बारात में ढोल व ताशों की धुन पर नाच- गा कर धूम मचाएंगे।
जगह जगह बारात का पुष्प व डॉयफ्रूट द्वारा स्वागत किया जाएगा।
प्रभु रंगनाथ तोरण लगाकर विवाह मंडप में प्रवेंश करेंगे।
भगवती गोदा अम्बा सजधज कर टोकनी में विराजमान होकर विवाह मंडप में पधारेंगी। प्रभु रंगनाथ द्वार पर पहुंचने के बाद तोरण मार कर विवाह मंडप में प्रवेंश करेंगे। विवाह की सभी रस्में तोरण,मायरा, वस्त्रों का आदान- प्रदान ,वरमाला ,फेरे के साथ ही विवाह की सभी रस्में होगी।
लगेगा 151 घड़ों का खिरान भोग।
बधाई के आयोजन के साथ ही क्रम अनुसार भगवती श्री गोदा अम्बा द्वारा प्रभु को 151 घड़ों का खिरान भोग सुहाग की वस्तुओ के साथ समर्पित किया जाएगा। इसके बाद महाआरती के साथ स्वर्ण के पुष्पो से अर्चना व स्तोत्र पाठ किये जाएंगे।
Related Posts
January 23, 2022 पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर रैली व रोड शो पर 31 जनवरी तक पाबन्दी
नई दिल्ली : यूपी, पंजाब सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव […]
August 21, 2021 प्रदेश में सड़कों के रखरखाव में न हो ढिलाई, तुरंत की जाए खराब सड़कों की मरम्मत, सीएम शिवराज ने दिए निर्देश
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश की सड़कों की स्थिति खराब नहीं […]
December 6, 2023 ईश्वर ने हमको मौका दिया है की बरसों से संघर्षरत मजदूरों को खुशियां बांट सकें
निगम परिषद के विशेष सम्मेलन में बोले विधायक मेंदोला।
हुकमचंद मिल की मजदूरों के बकाया […]
October 1, 2024 नवरात्रि में माताजी की टेकरी पर दर्शन के लिए आनेवाले श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे समुचित प्रबंध
स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के संवाद कार्यक्रम में देवास के आला अधिकारियों ने किया आश्वस्त […]
April 13, 2017 रेल यात्री चुन सकेंगे पसंदीदा सीट, बुकिंग सिस्टम में होगा बदलाव नई दिल्ली. अपने टिकट बुकिंग सिस्टम को और ज्यादा यूजर फ्रेंडली बनाने की कवायद में IRCTC […]
February 27, 2020 शंकर यादव के बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थामने की अटकलें तेज..पार्टी नेताओं ने दिए गोलमोल जवाब इंदौर : उस्मान पटेल के बाद बीजेपी के एक और स्थानीय नेता के पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन […]
August 10, 2022 बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने ली बैठक, इंदौर के जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी रहे मौजूद
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री मान. शिव प्रकाश, क्षेत्रीय […]