नई दिल्ली: पुलवामा में आतंकी हमले के मद्देनजर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक शुक्रवार को बुलाई गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेशमंत्री सुषमा स्वराज, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण और वित्तमंत्री अरुण जेटली ने भाग लिया।
बैठक के बाद वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बताया कि पाकिस्तान को दिया मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस ले लिया गया है। 1999 में भारत ने पाकिस्तान को यह दर्जा दिया था।
जेटली ने कहा कि बैठक में शहीद जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। आतंकी हमले की घटना को लेकर बैठक में विस्तृत चर्चा हुई। सुरक्षा बल इस हमले का करारा जवाब देंगे। शहीद जवानों के पार्थिव शरीर उनके परिजनों तक पहुंचाने की कार्रवाई की जा रही है।
पाकिस्तान को करेंगे अलग- थलग।
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को अलग- थलग करने के लिए भारत हरसंभव कदम उठाएगा। तमाम सबूतों को अंतरराष्ट्रीय बिरादरी के समक्ष रखा जाएगा।
यूएन में स्वीकार हो अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद की परिभाषा।
जेटली ने कहा कि 33 साल पहले भारत ने यूएन में अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पर प्रस्ताव रखा था पर आतंकवाद की व्याख्या को लेकर सहमति नहीं बन पाने से प्रस्ताव पारित नहीं हो सका था। भारत फिर से प्रयास करेगा कि आतंकवाद की परिभाषा पर सहमति बनें।
Related Posts
October 22, 2020 महिला का बैग छीनकर भागे दो बदमाश गिरफ्तार, बैग व उसमें रखा सामान बरामद
इंदौर : महिला का बैग छीनकर भागने वाले दो कुख्यात बदमाशों को तुकोगंज पुलिस ने गिरफ्तार […]
February 11, 2024 पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय संस्कृति की पताका पूरे विश्व में फहराई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित […]
August 23, 2023 अतिथि विधायक कंचन बेन रादडिया ने विधानसभा 3 की कोर टीम के साथ की चर्चा
क्षेत्र क्र 3 में दूसरे दिन भी ज़ोर शोर से चला भाजपा का विधायक प्रवास […]
June 24, 2025 बालटाल के लिए रवाना किया गया लंगर सेवा का पहला ट्रक
बाबा बर्फानी के जयघोष एवं बोल बम की गूंज के बीचलंगर सेवा का पहला ट्रक अमरनाथ के लिए […]
October 7, 2023 नकली नोट छापकर बाजार में चलाने वाली गैंग का पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : नकली नोट छापने वाली गैंग का पुलिस थाना अन्नपूर्णा ने पर्दाफाश करते हुए 05 […]
May 30, 2020 मप्र में 15 जून तक जारी रहेगा लॉकडाउन, सीएम शिवराज ने दिए संकेत भोपाल : केंद्र सरकार ने लॉक डाउन को भले ही अनलॉक कर दिया हो, पर मध्य प्रदेश में लॉकडाउन […]
June 11, 2023 इंदौर शहर की 2 लाख 63 हजार से अधिक बहनों को मिला लाडली बहना योजना का लाभ
महापौर भार्गव वार्ड 70 में आयोजित समारोह में हुए शामिल।
शहर के 85 वार्डो में […]