इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 में विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा आयोजित विधायक क्रिकेट चैंपियनशिप 2022 के चिमनबाग़ मैदान पर 16 टीमों के साथ मेगा फाइनल्स शुक्रवार से खेले जाएंगे। गुरुवार को आशा विजयवर्गीय, विधायक आकाश विजयवर्गीय और मेगा फाइनल्स में पहुंची 16 टीमो के खिलाड़ियों की उपस्थिति में लॉट्स निकाले गए। 300 टीमो के साथ प्रारम्भ हुई इस क्रिकेट चैंपियनशिप के मुकाबले चितावद मैदान,नेहरू स्टेडियम व चिमनबाग़ में पिछले कई दिनों से चल रहे थे।
कार्यक्रम में भाजपा पार्षद पूजा पाटीदार व कविता खुवाल भी उपस्थित थे। शुक्रवार दोपहर 3 बजे से इन टीमों के 8 मैचेस चिमनबाग़ मैदान में होंगे। शनिवार को 4 मैचेस होंगे और रविवार को इस चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला जाएगा। प्रथम पुरस्कार विधायक ट्रॉफी के साथ 5 लाख, उपविजेता को 2.5 लाख व तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 1 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। मेन ऑफ द सीरीज को 51 हजार, बेस्ट बैट्समेन और बॉलर को 21-21 हजार के साथ ही कई अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
Related Posts
November 27, 2021 सूदखोरों से प्रताड़ित होकर जहर पीने वाले परिवार के तीसरे सदस्य की मौत, सीएम ने सूदखोरों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
भोपाल : सूदखोरों से परेशान एक परिवार के पांच सदस्यों ने शुक्रवार को कोल्ड्रिंक में जहर […]
June 19, 2022 तीर्थ यात्रा कराने को नाटक कहना हिंदू धर्म का अपमान – शुक्ला
मुख्यमंत्री इंदौर की जनता को धमकाने से बाज आए।
इंदौर : कांग्रेस के महापौर पद के […]
May 26, 2024 महाराष्ट्र साहित्य सभा के 62 वे शारदोत्सव का समापन
समाज की विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान, मालविका स्मारिका का किया गया विमोचन।
लोक परंपरा […]
February 4, 2021 संक्रमण में आई कमीं, जितने मिले नए संक्रमित करीब उतने ही किए गए डिस्चार्ज
इंदौर : कोरोना संक्रमण में बुधवार को कुछ कमीं अवश्य आई फिर भी संक्रमण की दर डेढ़ फीसदी […]
December 3, 2019 कल का दुलारा आज अचानक माफिया कैसे हो गया कमलनाथजी..! * गोविंद मालू *
इंदौर : एक मीडिया समूह पर कार्रवाई माफियाओं के खिलाफ मुख्यमंत्री की […]
October 7, 2022 बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा बस्तियों में चलाया जा रहा संपर्क अभियान – आर्य
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की संभागीय बैठक भाजपा कार्यालय पर […]
November 15, 2022 आचार्य विनोबा भावे की पुण्यतिथि पर सीएम शिवराज ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भूदान आंदोलन के जनक भारत रत्न स्व. आचार्य […]