इंदौर : सफेद कोट पहनकर गले में स्टेथस्कोप लटकाए मरीजों के इलाज में जुटे डॉक्टर्स तो आप रोज ही देखते हैं पर मरीजों को नवजीवन देने वाले ये डॉक्टर्स अन्य विधाओं के साथ खेलों में भी पारंगत होते हैं। उन्हें दरकार होती है तो बस एक अवसर की। ये मौका उन्हें उपलब्ध कराया इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की इंदौर शाखा ने। आईएमए इंदौर द्वारा एमवायएच के समीप केईएम स्कूल मैदान पर आयोजित आईएसी कप टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में डॉक्टर्स भी चौके- छक्के जमाकर ये साबित कर रहे हैं कि वे मैदान में भी कहीं कमतर नहीं हैं।
दो दिन में खेले गए कुल 16 मैच।
आईएमए इंदौर के अध्यक्ष डॉ.सुमित शुक्ला और सचिव डॉ. मनीष माहेश्वरी ने बताया कि 4 मार्च से प्रारंभ हुए इस डे- नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग ले रहीं हैं। पहले और दूसरे दिन 8- 8 मुकाबले खेले गए। प्रत्येक मैच 8 ओवर का था।
ये चार टीमें पहुंची टॉप 4 में
डॉ. शुक्ला और डॉ. माहेश्वरी ने बताया कि दो दिनों में खेले गए रोमांचक मुकाबलों के बाद ऑर्थो एवेंजर्स, एमवाय टाइटन्स, एमवाय सुपर सर्जन्स और मेदांता हीलर्स ने टॉप 4 में जगह बनाई। आईपीएल फॉर्मेट पर इन टीमों के मुकाबले हुए, जिनमें ऑर्थो एवेंजर्स और एमवाय टाइटन्स में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। विजेता और उपविजेता टीमों के साथ ही मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, श्रेष्ठ बल्लेबाज, श्रेष्ठ गेंदबाज को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
Related Posts
January 25, 2023 गणतंत्र दिवस से प्रारंभ होगा मराठी व्यंजन और संस्कृति का उत्सव तरुण जत्रा
इंदौर : मराठी व्यंजनों और मराठी संस्कृति के चार दिवसीय उत्सव तरुण जत्रा का भव्य शुभारंभ […]
September 10, 2021 ऑनलाइन सट्टे के अड्डे पर पुलिस का छापा, दो सटोरिए पकड़ाए, नकदी सहित लाखों की सट्टा पर्ची बरामद
इंदौर : क्राइम ब्राँच इंदौर व थाना कनाडिया की संयुक्त कार्रवाई में दो सटोरिए गिरफ्तार […]
November 10, 2020 खराब फील्डिंग सनराइजर्स को पड़ी महंगी, फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स
🎾 नरेंद्र भाले 🎾
गलती से मिस्टेक तो एक समय समझी भी जा सकती है लेकिन पेट भर कर […]
June 9, 2023 इंदौर में पांच स्थानों पर बनेंगे फुट ओवरब्रिज
ग्रीन वेस्ट का सदुपयोग कर पीपीपी मॉडल पर स्थापित करेगे 100 टन प्रतिदिन क्षमता के ग्रीन […]
November 6, 2021 अम्बानी परिवार के लंदन में जा बसने सम्बन्धी खबरों को रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बताया बेबुनियाद
मुंबई : रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मुकेश अंबानी के लंदन में दूसरा घर बसाने की खबरों को […]
August 12, 2021 आईजी ने थामा बैडमिंटन का रैकेट, जोरदार खेल का किया प्रदर्शन
इंदौर : डीएवीवी के खंडवा रोड स्थित जिम्नेशियम हॉल में खेली जा रही मीडिया बैडमिंटन […]
October 4, 2023 प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट के छात्रों और प्राध्यापकों ने किया रक्तदान
पीआईएमआर, तेरापंथ युवक परिषद ने आयोजित किया था शिविर।
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट […]