इंदौर : अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र समाज राजेन्द्र नगर में महिलाओं के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया ।
राखी फड़नीस को किया सम्मानित।
संयोजक शुभा देशपांडे ने बताया कि निःशक्तजनों , दिव्यांगों और दृष्टिबाधितों के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाली और शिक्षा के क्षेत्र में दृष्टिबाधितों के लिए विशिष्ट पाठ्यक्रम तैयार कर उनकी पढ़ाई का आसान बनाने वाली सामाजिक कार्यकर्ता राखी फडनीस को सम्मानित किया गया।
आहार विशेषज्ञ वृंदा खांडव ने महिलाओं को स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहने हेतु आवश्यक पौष्टिक आहार की जानकारी दी । कार्यक्रम की शुरुआत में मां सरस्वती की आराधना नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से की गई । गान कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि उन्हीं के गाए हुए चुनिंदा गीतों के मुखड़े गा कर दी गई । महाराष्ट्र की सामाजिक कार्यकर्ता सिंधु ताई सपकाल को कविता के माध्यम से श्रध्दांजलि अर्पित की गई । मनोरंजन के लिए क्विज, प्रश्नोत्तरी जैसे कार्यक्रम भी रखे गए थे, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम गान के साथ हुआ ।
Related Posts
April 18, 2022 खेल जीवन में ऊंचाइयां छूने की प्रेरणा देते हैं- तोमर
बिजली कंपनी की खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ।
इंदौर : हमारे व्यक्तित्व के सर्वांगीण […]
June 3, 2022 ऑनलाइन कंपनियों ने भी बढ़ाया ऑटो रिक्शा का किराया
इंदौर :ओला,उबर ,जुगनू ,मैक्समो रेपीडो जैसी ऑनलाइन कंपनियों का सफर भी महंगा हो गया […]
September 25, 2023 विनीता सिंह को पीएचडी की उपाधि से नवाजा गया
इंदौर : श्रीमती विनीता विवेक सिंह परिहार को शोध निर्देशक डॉ रचना श्रीवास्तव […]
February 13, 2022 पुराने आरटीओ कार्यालय परिसर में बनेगा देवी अहिल्याबाई का भव्य स्मारक
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 3 जुलाई 2021 को इंदौर में की गई घोषणा के […]
January 9, 2022 सिंगापुर ग्रीन व्यू में घर में घुसकर की गई लूट के आरोपी गिरफ्तार, कई वारदातें कबूली
इंदौर : लूट एवं वाहन चोर गिरोह पर शिकंजा कसते हुए क्राइम ब्रांच ने 05 आरोपियों को […]
November 27, 2023 मातृभाषा मराठी की संस्कृति, साहित्य और विरासत से नई पीढ़ी को अवगत कराएं
मप्र मराठी साहित्य सम्मेलन में कहा वक्ताओं ने।
इंदौर : संस्था मुक्त संवाद साहित्यिक […]
January 29, 2020 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों का किया गया परीक्षण. इंदौर : जिला रेडक्रॉस सोसायटी और बालाजी सेवा संस्थान ट्रस्ट के बैनर तले निःशुल्क […]