इंदौर : शहर में भारी कहर ढाने के बाद कोरोना संक्रमण अब खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। सक्रिय मामलों में लगातार कमीं आ रही है। संक्रमण दर घटकर आधा फ़ीसदी से भी कम रह गई है। अस्पतालों में कोरोना पीड़ित मरीज नहीं के बराबर रह गए हैं। कुल मिलाकर हालात लगभग सामान्य हो गए हैं।
36 नए संक्रमित मिले।
मंगलवार 15 जून को 7166 आरटी पीसीआर और 2666 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 9279 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई। 9237 निगेटिव पाए गए। 36 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 6 सैम्पल खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 16 लाख 24 हजार 727 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई। 1 लाख 52 हजार 658 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से 98 फ़ीसदी से ज्यादा रिकवर हो चुके हैं।
106 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
मंगलवार को 106 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1 लाख 50 हजार 723 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग जीतने में कामयाब रहे हैं। 561 का अभी भी इलाज चल रहा है।
1 मरीज की मौत।
मंगलवार को 1 मरीज की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई। इसे मिलाकर अबतक कुल 1374 मरीज कोरोना संक्रमण की भेंट चढ़ चुके हैं।
Related Posts
January 31, 2022 ज्वेल, तिवारी, लोकरे और अन्ना दुरई टेबल- टेनिस के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
इंदौर : राजेश ज्वेल, अरविंद तिवारी, दिलीप लोकरे और अन्ना दुराई ने इंदौर प्रेस क्लब में […]
February 28, 2023 नेत्र शिविर में 63 मरीजों का मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए किया गया चयन
निशुल्क़ नेत्र रोग निवारण और मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में 219 मरीजों का नेत्र परीक्षण […]
February 7, 2024 शासकीय जमीन पर बने 64 अवैध निर्माण किए धराशायी
करोड़ों रूपये मूल्य की बेशकीमती शासकीय ज़मीन की गई अतिक्रमण मुक्त।
इन्दौर : मंगलवार […]
May 29, 2023 उज्जैन में तेज आंधी ने ढाया कहर, महाकाल लोक को पहुंचा नुकसान..!
सप्तऋषि की 06 मूर्तियां पेडस्टल से गिरकर हुई क्षतिग्रस्त।
कंपनी की है 5 साल तक […]
October 9, 2020 सीएम शिवराज का दावा, 6 माह में किसानों के खाते में डाले गए 17 हजार 500 करोड़
इंदौर : कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कर्जमाफी के नाम पर प्रदेश के किसानों से […]
July 8, 2022 जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या, हमलावर गिरफ्तार
इंदौर : जापान के नारा शहर में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को एक युवक ने चलती […]
January 17, 2022 सांसद सेवा प्रकल्प के तहत चयनित 25 स्टार्टअप्स को दी जाएगी मदद
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर के स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन देने के लिए बड़ी […]