इंदौर : माधव सृष्टि- चमेलीदेवी अग्रवाल मेडिकल सेंटर में रविवार से प्रारंभ हुए स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन याने सोमवार 7 मार्च को करीब 350 मरीज अपनी- अपनी रिपोर्ट्स लेकर शिविर में पहुंचे।
दरअसल, पहले दिन शिविर में करीब 1000 मरीजों की सेंट्रल लैब के सहयोग से कोलेस्ट्रॉल, शुगर, क्रेटिनाइन, एसजीओटी, एसजीपीटी, प्रोटीन व ग्लोब्युलिन जैसी जांचें केवल 100 रुपए में की गई थीं। उनमें से ये 350 मरीज ऐसे हैं,जिनकी जांच रिपोर्ट किसी न किसी बीमारी का संकेत दे रही है।
विशेषज्ञ डॉक्टरों ने परामर्श के साथ किया उपचार।
अपनी रिपोर्ट लेकर आए इन मरीजों का हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. भरत रावत, डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ. संदीप जुल्का, पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. रवींद्र काले, किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रद्धा गोस्वामी, सीनियर फिजिशियन डॉ. शेखर राव, डॉ. बीड़ी सिंघल व डॉ. सपना चौधरी ने उपचार किया और उचित परामर्श भी दिया।
जीवनशैली में बदलाव के बताए जाएंगे गुर।
माधव सृष्टि के सीईओ डॉ. संजय लोंढे ने बताया कि शिविर में 8 व 9 मार्च को इन मरीजों के अलग- अलग समूह बनाकर योग क्रियाएं, व्यायाम, आहार, व दिनचर्या में बदलाव लाकर जीवनशैली में परिवर्तन कैसे लाया जाए इसका अभ्यास कराया जाएगा ताकि बीमारी को नियंत्रित रखा जा सके। यह अभ्यास संजय चराटे, शंकर लड्ढा व उनकी टीम द्वारा कराया जाएगा।
Related Posts
October 21, 2022 बीजेपी नगर कोर कमेटी की बैठक में प्रवासी भारतीय सम्मेलन सहित कई मुद्दों पर की गई चर्चा
इंदौर: भारतीय जनता पार्टी के जावरा कंपाउंड स्थित कार्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव कैलाश […]
November 2, 2022 मप्र स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शुरू हुआ सात दिवसीय कार्यक्रमों का सिलसिला
पहले दिन मध्यप्रदेश गान के साथ ही स्कूलों में बच्चों को बतायी गयी गौरव गाथाएं और प्रदेश […]
September 7, 2023 कार के शीशे तोड़ कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार
आरोपी से चुराई गई पिस्टल व 52 हजार रूपए नकद बरामद।
इंदौर : सुनसान जगह पर कार के शीशे […]
March 11, 2022 किडनी सम्बन्धी बीमारियों से बचाव व अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी- लालवानी
इंदौर : विश्व किडनी दिवस के अवसर पर इंदौर के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में ऑर्गन डोनेशन […]
February 17, 2020 बस एक शाम..रही खय्याम के नाम.. इंदौर : मप्र की व्यावसायिक होने के साथ सांस्कृतिक नगरी भी है इंदौर। यहां न तो कलाकारों […]
March 23, 2021 सीएम शिवराज ने इंदौर के लोगों को मेरी सुरक्षा, मेरा मास्क का दिलाया संकल्प, किया मास्क का वितरण
इंदौर : मंगलवार शाम इंदौर आए सीएम शिवराज सिंह ने 56 दुकान पर आयोजित 'मेरी सुरक्षा, मेरा […]
February 23, 2023 बृहन्महाराष्ट मंडल नई दिल्ली का वार्षिक अधिवेशन 24 फरवरी से इंदौर में होगा
तीन दिवसीय अधिवेशन में देशभर से प्रतिनिधि करेंगे शिरकत।
सांस्कृतिक और बौद्धिक […]