इंदौर: बीते सोमवार को सड़क हादसे का शिकार हुए वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र बापना की याद को चिरस्थायी बनाने की महापौर मालिनी गौड़ ने पहल की है।
ये जानकारी इंदौर प्रेस क्लब द्वारा शनिवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दी गई। बताया गया कि पीपल्याहाना चौराहे का नामकरण महेंद्र बापना के नाम पर किया जाएगा। इसके अलावा अग्निबाण प्रेस जो बापनाजी कि कर्मस्थली रहा के समीप उनकी याद में एक सेल्फी पॉइंट भी बनाया जाएगा।
बापना स्मृति श्रेष्ठ रिपोर्टिंग पुरस्कार।
श्रद्धांजलि सभा में दी डीजियाना समूह की ओर से बापनाजी की स्मृति में श्रेष्ठ रिपोर्टिंग के लिए पुरस्कार देने की भी घोषणा की गई। पहला पुरस्कार 1 लाख, दूसरा 51 हजार और तीसरा 21 हजार रुपये का होगा। पहले दो पुरस्कार पत्रकारों के लिए और तीसरा फ़ोटो- वीडियो जर्नलिस्ट के लिए होगा।
इस मौके पर उपस्थित पत्रकारों, नेताओं, समाजसेवियों और प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने बापनाजी को नमन करते हुए उनकी यादों को ताजा किया। हाल ही में दिवंगत हुए पत्रकार अनुराग पुरोहित को भी इस मौके पर श्रद्धांजलि दी गई।
अंत में पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
Related Posts
February 4, 2021 बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए मप्र में चलेगा ‘सांस अभियान’
इंदौर : लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी विशेष अभियान 'सांस' […]
May 9, 2023 लोक कला और संस्कृति के अनुष्ठान मालवा उत्सव का शुभारंभ
पनिहारी, मटकी ,हुडो रास ,भील भगोरिया, अर्वाचीन गरबा रास, एवं डांगी नृत्य पेश किए […]
May 21, 2024 प्रो. राजीव शर्मा ने परमार्थ की महत्ता को किया रेखांकित
समाजसेवियों का सम्मान समारोह संपन्न।
इंदौर : ग्रामीण बैंक परमार्थ समिति द्वारा […]
December 5, 2022 गीत – संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ एमजीएम के पूर्व छात्रों का मिलन समारोह
इंदौर: एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पूर्व छात्रों का मिलन समारोह रविवार को एमजीएम मेडिकल […]
March 1, 2023 आरएसएस की अ. भा. प्रतिनिधि सभा की बैठक पानीपत में होगी
इंदौर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा 12,13 व 14 मार्च […]
August 29, 2017 बदलते नजरिये के साथ प्रगति करें महिलाएं इंदौर में वूमंस प्रेस क्लब, म.प्र. की स्थापना पर हुआ ‘मंथन’
इंदौर. वूमंस प्रेस क्लब, […]
December 30, 2020 एक जनवरी से प्रारम्भ होगा अखंड वेदांत संत सम्मेलन
इंदौर : बिजासन रोड स्थित अविनाशी अखंड धाम आश्रम पर नए वर्ष के पहले दिन, शुक्रवार एक […]