क्राइम ब्रांच इंदौर ने धर दबोचा दिल्ली व हरियाणा में वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश को।
आरोपी के कब्जे से 2 देशी पिस्टल, 26 कारतूस और 04 मैगजीन बरामद।
इंदौर : विभिन्न राज्यों में अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाला अंतर्राज्यीय गैंगस्टर एवं 25 हजार रू के इनामी आरोपी को क्राइम ब्रांच इंदौर ने गिरफ्तार किया है।इस गैंगस्टर को शहर में बड़ी वारदात करने के पूर्व ही मय हथियारों के साथ पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपी का नाम राहुल राठौर निवासी ग्राम निदाना, मेहम जिला रोहतक हरियाणा बताया गया।आरोपी के कब्जे से 2 देशी पिस्टल, 26 कारतूस और 04 मैगजीन बरामद हुई। आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि खंगाली गई तो पता चला की वह हरियाणा के रोहतक जिले के थाना बहुअकबरपुर एवं दिल्ली द्वारका के थाना जाफरपुर कलन में दो “हत्या” व हरियाणा के जिला सोनीपत में एक “हत्या का प्रयास” जैसे गंभीर अपराध में फरार चल रहा था। उसपर हरियाणा पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था, वहीं दिल्ली पुलिस ने भी 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपी राहुल राठौर के विरुद्ध थाना अपराध शाखा, इंदौर में 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
January 18, 2017 एक फरवरी को ही पेश होगा आम बजट, चुनावी राज्यों के लिए कोई घोषणा नहीं नयी दिल्ली : उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के […]
July 31, 2020 लाखों रुपए के नकली नोटों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार इंदौर : पुलिस थाना आजाद नगर केवथाना प्रभारी मनीष डावर को क्षेत्र में नकली नोट चलाने वाले […]
October 20, 2021 धार में हालात पूरीतरह नियंत्रण में, 50 से अधिक उपद्रवियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
धार : बिना अनुमति एक समुदाय के लोगों द्वारा जुलूस निकालने के चलते मचे बवाल और लाठीचार्ज […]
December 4, 2021 देर रात इंदौर पहुंची बीजेपी की गौरव कलश यात्रा, मंचों से बरसाए गए फूल, टंट्या मामा के वंशजों का किया सम्मान
इंदौर : धार जिले से 29 नवम्बर को प्रारम्भ हुई जननायक टंट्या मामा की 'क्रांति सूर्य गौरव […]
March 16, 2023 प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान के मैनेजमेंट और कल्चरल फेस्ट ‘मंथन’ का सुरीला आगाज
प्रख्यात बांसुरी वादक बलजिंदर सिंह बल्लू और सेक्साफोन वादिका मनीषा यादव ने बांधा […]
July 17, 2025 मुफ्त की योजनाओं ने जनता में संघर्ष की कूवत कर दी है खत्म..
स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के रूबरू कार्यक्रम में बोले वरिष्ठ पत्रकार पंकज शर्मा […]
May 21, 2022 डांस वीडियो ने करवाई इंदौरी कलाकार साहिल की बड़े परदे पर एंट्री
डांस बेस्ड फिल्म देहाती डिस्को में नज़र आएंगे इंदौर के साहिल एम. खान, 27 मई को होगी […]