इंदौर : अवयस्क बालिका के साथ दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है। जिला लोक अभियोजन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि दिनांक 25.07.2024 को न्यायालय द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) सविता जडिया, जिला इंदौर (मध्य प्रदेश) ने थाना संयोगितागंज, इंदौर के विशेष सत्र प्रकरण क्रमांक 50 /2022 में निर्णय पारित करते हुए आरोपी सोनू करोसिया आयु 33 वर्ष, निवासी इंदौर को धारा 376 –एबी, धारा 376(2) (एन) तथा 5 (एम)/6 एवं 5(एल)/6 पॉक्सो एक्ट में आजीवन सश्रम कारावास, धारा 506 (भाग 2) भा.दं.सं. में 2 वर्ष का सश्रम कारावास व कुल 4500/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया। प्रकरण में जिला अभियोजन के निर्देशन पर अभियोजन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक/अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी, इंदौर संजय मीणा द्वारा की गई।
न्यायालय द्वारा पीडि़त बालिका को 02 लाख रुपये की राशि प्रतिकर के रूप में दिलाये जाने की अनुशंसा भी की गई।
Related Posts
February 16, 2025 सांसों पर नियंत्रण कर हम अपनी आयु को बढ़ा सकते हैं
स्टेट प्रेस क्लब के रूबरू कार्यक्रम में स्वर विज्ञान विशेषज्ञ अरुण शर्मा ने कही ये […]
April 25, 2021 कोरोना पीडित महिला ने ली हाईकोर्ट की शरण, जीवनरक्षक इंजेक्शन उपलब्ध कराने की लगाई गुहार
इंदौर : शासन ओर प्रशासन के विरुद्ध जीने के अधिकार के तहत मधु कावड़िया ने अपने वकील के […]
November 7, 2024 यातायात को सुगम बनाने के लिए सड़कों व फुटपाथ से हटाए अतिक्रमण
ट्रैफिक अवरुद्ध करने पर कई वाहनों के विरूद्ध की गई चालानी कार्रवाई।
इंदौर : जिला […]
June 27, 2024 कम पेट्रोल – डीजल देने की शिकायत पर पेट्रोल पंप सील
जिला प्रशासन ने मिलावट की आशंका में लिए पेट्रोल के नमूने।
हजारों लीटर पेट्रोल - […]
October 29, 2020 मतदान दलों को 2 नवम्बर को किया जाएगा मतदान सामग्री का वितरण
इंदौर : जिले में सांवेर विधानसभा क्षेत्र में आगामी तीन नवम्बर को होने वाले मतदान के […]
September 11, 2022 कार में जा रहे हरियाणा के कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, कई पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद
इंदौर : हरियाणा की कुख्यात गैंग के 07 आरोपी, अवैध फायर आर्म्स के साथ क्राइम ब्रांच […]
February 8, 2023 सानंद न्यास के मंच पर नाटक देवमाणूस का मंचन 11 व 12 फरवरी को
इन्दौर : सानंद न्यास के पांच दर्शक समूहों के लिए नाटक 'देवमाणूस' का मंचन आगामी 11 व 12 […]