इंदौर : ऑनलाइन ठगी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच इंदौर ने आवेदिका के 86 हजार रूपये वापस दिलवाए।
ठग द्वारा फर्जी शॉपिंग वेबसाइट के माध्यम से आवेदिका को ऑनलाइन 10% कमीशन का प्रलोभन देकर ऑनलाइन फ्रॉड किया था। ठगोरे ने आवेदिका को फर्जी link वाट्सअप पर भेजकर आवेदिका से paytm अकाउंट से पैसे ट्रांसफर करवाकर ठगी की थी।
जॉब सर्च करने के दौरान हुई ठगी का शिकार।
आवेदिका द्वारा गूगल पर पार्टटाइम जॉब सर्च करते समय अमेजन जैसी दिखने वाली फर्जी साइट पर job के लिए क्लिक किया गया। इसके बाद आवेदिका को ठग द्वारा कॉल कर व्हटासएप पर लिंक भेजकर कहा गया कि इस लिंक पर क्लिक कर आप रजिस्ट्रेशन कर ले, इसके बाद प्रोडक्ट लिस्ट मिलेगी। वहां से आपके द्वारा प्रोडक्ट खरीदकर इसी वेबसाइट के माध्यम से प्रोडक्ट बेचने का कार्य करने पर आपको 10 % कमीशन मिलेगा, आवेदिका ने प्रोडक्ट की ऑनलाइन सेल्स होने व कमीशन के लालच में आकर पेटीएम के मध्यम से पेमेन्ट कर प्रोडक्ट खरीदे परंतु आवेदिका को न तो प्रोडक्ट्स मिले, न कमीशन। इसपर आवेदिका ने
क्राइम ब्रांच इंदौर की फ्राड इंन्वेस्टीगेशन सेल में शिकायत की। सेल की महिला उप निरीक्षक शीतू जरिया और महिला आरक्षक संध्या पांडे ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर संबंधित paytm कंपनी से संपर्क किया और आवेदिका की आहरित 86 हजार रूपये की राशि वापस उसके खाते में डलवाई।
Related Posts
February 27, 2017 पशुपालकों पर जिलाबदर और रासुका की तैयारी *कलेक्टर निवास पर अफसरों की बैठक सम्पन्न*
इंदौर। निगमकर्मी की हत्या के बाद आवारा […]
January 28, 2017 अमेरिका में इस्लामी चरमपंथियों की एंट्री पर ट्रंप का बैरिकेड, कड़े किए नियम नई दिल्ली.अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसे शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, […]
March 23, 2022 सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषित हो गया है भूजल, बोरिग उगल रहे बदबूदार पानी
इंदौर : देश के सबसे स्वच्छ शहर का पांच बार लगातार खिताब हांसिल होने के बावजूद इंदौर के […]
September 16, 2021 डकैती डालने की योजना बनाते 5 बदमाश धराए, पेट्रोल पंप पर धावा बोलने की रच रहे थे साजिश
इंदौर : पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बनाती हुई गैंग ब्रांच इंदौर के हत्थे चढ़ […]
June 1, 2024 लोकमाता देवी अहिल्याबाई का जीवन चरित्र सभी के लिए अनुकरणीय है..
देवी अहिल्याबाई के व्यक्तित्व और कृतित्व को शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा : […]
December 17, 2021 सीरियल लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों को 24 घंटे के भीतर पुलिस ने धर- दबोचा
इंदौर : महिलाओं से सीरियल लूट करने वाले दो बदमाशों को 24 घंटे में पुलिस ने धर- दबोचा। […]
June 26, 2023 बीजेपी नेता कमाल खान का बेटा बिलाल गिरफ्तार
एमडी ड्रग तस्करी का आरोपी है बिलाल।
लंबे समय से था फरार, 4 हजार रूपए का पुलिस ने […]