इंदौर : देश, प्रदेश और शहर में भगवान भोलेनाथ की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि, धूमधाम से मनाया जा रहा है। शिवालयों में शिवशंकर के दर्शन, पूजन और जलाभिषेक का सिलसिला जारी है। हर – हर महादेव की गूंज मंदिरों में गुंजायमान हो रही है।
पत्रकार बिरादरी भी भोलेनाथ की भक्ति में पीछे नहीं है। इंदौर प्रेस क्लब परिसर स्थित बिलपित्रेश्वर शिव मंदिर में भी महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर भगवान भोलेनाथ के साथ शिव परिवार का विशेष श्रृंगार किया गया है। महाशिवरात्रि के महापर्व पर यहां पं. धीरंद्र राजौरिया ने शिव आराधना के साथ विधि विधान से पूजन करवाया। महाआरती में प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी, महासचिव हेमंत शर्मा, उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, दीपक कर्दम, कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, कार्यकारिणी सदस्य राहुल वावीकर, प्रवीण बरनाले, मुकेश तिवारी, अर्पण जैन, राजेंद्र कोपरगांवकर, दीपक यादव, गिरधर नागर, अनिल यादव, शैलेश पाठक, कमलेश सेन, बालकृष्ण मुले, प्रकाश तिवारी, उमेश सेन, धमेंद्र खटके, रवि वर्मा, राजकुमार वर्मा, बंटी गुंजाल, विजय भट्ट, आशीष तिवारी सहित मीडिया के कई साथी शामिल हुए। बाद में फरियाली खिचड़ी का प्रसाद वितरण भी किया गया।
Related Posts
April 4, 2021 इथिकल कमेटी से मंजूरी मिलने पर हो सकेंगे कोरोना से मृत मरीजों के पोस्टमार्टम
इंदौर : कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण को लेकर कमिश्नर कार्यालय में रखे गए संवाद में […]
December 5, 2020 मोघे ने कहा सीएम से, रात 10 बजे तक बढ़ाएं दुकानें खुली रखने की समय सीमा
इंदौर : भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भोपाल […]
April 22, 2024 सूरत लोकसभा सीट से निर्विरोध निर्वाचित हुए बीजेपी प्रत्याशी
कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज हुआ।
बीएसपी सहित अन्य प्रत्याशियों ने भी अपने […]
March 4, 2021 अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू सहित 4 बॉलीवुड हस्तियों के ठिकानों पर आयकर के छापे
मुंबई : बुधवार को मुंबई और पुणे में बॉलीवुड की 4 हस्तियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स (IT) […]
January 31, 2023 संविधान मात्र किताब नहीं, जीवन जीने का साधन है – जयवर्द्धन सिंह
विधिक जागृति फोरम ने किया युवा प्रतिभाओं का सम्मान।
इंदौर : विधिक जागृति फोरम ने […]
November 18, 2021 1 से 6 दिसंबर तक होगा बीजेपी का जिलास्तरीय प्रशिक्षण वर्ग, संगठनात्मक 9 जिलों के अपेक्षित कार्यकर्ता करेंगे शिरकत
इंदौर : स्थानीय भाजपा कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री एवं इंदौर संभाग के प्रभारी भगवानदास […]
June 12, 2020 सांवेर क्षेत्र में विद्युत नेटवर्क बढाने पर 8 करोड़ रुपए होंगे खर्च इंदौर : पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी सांवेर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था में सुधार […]