इंदौर : श्री गुरूजी सेवा न्यास द्वारा संचालित ‘माधव सृष्टि’ चमेली देवी अग्रवाल मेडिकल सेंटर में डायलिसिस विभाग को एक साल पूरा हो गया है। इस उपलक्ष्य में आयोजित अनूठे कार्यक्रम में डायलिसिस मरीजों ने सेंटर के कर्मचारियों और प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों का सम्मान किया।
प्रकल्प संयोजक गोपाल गोयल ने बताया कि डायलिसिस केंद्र पर आनेवाले मरीजों और उनके परिजनों ने यह कार्यक्रम रखा था। इस दौरान प्रबन्ध समिति के साथ डायलिसिस केंद्र के प्रमुख किरण भावसार और स्टाफ के सदस्यों का शॉल,श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
मरीजों ने साझा किए अपने अनुभव।
कार्यक्रम में मरीजों ने अपने अनुभव भी साझा किए। उनका कहना था कि यहां हमेशा पारिवारिक माहौल में इलाज किया जाता है। कभी किसी तरह की परेशानी उन्हें नहीं आती। डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टॉफ का बर्ताव बेहद सहयोग भरा होता है। साफ- सफाई और क्वालिटी का पूरा ध्यान रखा जाता है।
प्रकल्प संयोजक गोपाल गोयल ने कहा कि माधव सृष्टि का हमेशा से यह प्रयास रहा है कि इस सेंटर में कहीं से भी अस्पताल वाली फिलिंग न आए। मरीजों की सेवा यहां समर्पण भाव से की जाती है।
इस अवसर पर प्रकल्प संचालन समिति के मनीषी श्रीवास्तव, सीए अभय शर्मा, संदीप जमींदार, अक्षय गुप्ता, डॉ. श्रद्धा गोस्वामी, डॉ. सविता चौधरी और डॉ. रत्नेश खरे सहित डायलिसिस केंद्र के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
Related Posts
January 5, 2022 इंदौर जिले में शुरू किए गए 51 फीवर क्लीनिक, सर्दी, बुखार के इलाज के साथ होगी कोरोना की जांच
इंदौर : कोरोना महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए इंदौर जिले में सर्दी, खांसी और बुखार […]
April 12, 2021 लॉकडाउन की आशंका में चरमराया शेयर बाजार, 14 सौ अंकों की आई गिरावट
मुम्बई : शेयर बाजार में सोमवार को आरंभिक कारोबार के दौरान भारी बिकवाली के दबाव में […]
March 9, 2022 बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए बजट में कोई कदम नहीं उठाए- विधायक शुक्ला
इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा विधानसभा में […]
March 17, 2023 MD ड्रग्स की तस्करी करने वाला आरोपी पकड़ाया
70 हजार रुपए मूल्य की एमडी ड्रग्स और दो पहिया वाहन बरामद
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार के […]
August 2, 2023 प्रधानमंत्री मोदी लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित
पुणे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुणे में आयोजित एक समारोह में लोकमान्य तिलक […]
September 29, 2022 मणिनगर पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी इंदौर – गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस
इंदौर : 29 सितम्बर, 2022 को इंदौर से रवाना हुई गाड़ी संख्या 19310 इंदौर - गांधीनगर […]
November 16, 2021 चौराहों के लेफ्ट टर्न में 100 मीटर के दायरे में ठेला- गुमटी प्रतिबंधित
इंदौर : निगमायुक्त प्रतिभा पाल द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था के संबंध में सिटी बस ऑफिस […]