इन्दौर : संस्मय प्रकाशन द्वारा रविवार 20 मार्च को लालित्य ललित के व्यंग्य संग्रह *पाण्डेय जी छज्जे पर’ का विमोचन एवं लेखिका अदिति सिंह की पुस्तक ‘खामोशियों की गूँज’ पर चर्चा का आयोजन प्रेस क्लब सभागार में अपराह्न चार बजे किया जा रहा है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि व्यंग्य यात्रा के संपादक डॉ. प्रेम जन्मेजय, लोकसभा सचिवालय के संपादक रणविजय राव व नेशनल बुक ट्रस्ट के संपादक डॉ. लालित्य ललित रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन मनीषा व्यास करेंगी।
संस्मय प्रकाशन की संस्थापक शिखा जैन ने बताया कि ‘व्यंग्य संग्रह ‘पाण्डेय जी छज्जे पर’ में लेखक डॉ. लालित्य ललित के चुनिंदा व्यंग्य सम्मिलित हैं, जो राजनीति और सामाजिक व्यवस्थाओं पर प्रहार करते हैं।’
लेखिका अदिति सिंह ने कहा कि ‘उनकी पुस्तक में प्रेम, वात्सल्य, करुण रस की कविताओं का संग्रह है।’ अदिति की पुस्तक खामोशियों की गूँज पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गरिमा दुबे व सुषमा व्यास राजनिधि चर्चा करेंगे।
कार्यक्रम में शिक्षाविद डॉ. संजीव कुमार व ख्यात लेखक राजेश कुमार को भी सम्मानित किया जाएगा। पुस्तक विमोचन व चर्चा में शहर के सुधि साहित्यिकारों सहित गणमान्य नागरिक सम्मिलित होंगे।
Related Posts
May 11, 2025 सेना को कड़े कदम उठाने के दिए गए आदेश
पाकिस्तान के सीज फायर उल्लंघन पर भारत के विदेश मंत्रालय का बयान।
नई दिल्ली : […]
May 12, 2025 आईएमए के मंच पर प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर किया सार्थक संवाद
छह विषयों पर मॉडरेटर्स के साथ प्रतिभागियों ने की बातचीत।
इंदौर : आईएमए (इंदौर […]
September 14, 2021 केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम शिवराज करेंगे 11 हजार करोड़ से अधिक लागत की सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
इंदौर : मध्यप्रदेश में सड़कों का नेटवर्क तेजी से मजबूत हो रहा है। इसी सिलसिले में प्रदेश […]
May 20, 2017 बड़ा फेरबदल: 74 IAS अफसर के तबादले, SP गोयल बनें CM के प्रमुख सचिव लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। कुल 74 […]
January 5, 2022 जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते की कड़े कदम उठाने की सिफारिश
इंदौर : जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण और भविष्य में उत्पन्न होने वाली स्थितियों के […]
April 8, 2020 पुलिस पर हमला करना पड़ा महंगा, 7 गिरफ्तार, 4 पर लगी रासुका इंदौर : मंगलवार को चंदन नगर क्षेत्र में पुलिस पर पथराव करने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार […]
November 17, 2022 कलेक्टर इलैया राजा का नवाचार, उचित मूल्य के दुकानदारों के लिए लागू किया ड्रेसकोड
एप्रीन पहनकर नेम प्लेट भी लगायेंगे।
ड्रेस कोड पर अमल शुरू।
इंदौर : इंदौर जिले में […]