गांधीजी की 150 वी जयंती पर बीजेपी ने निकाली संकल्प यात्रा

  
Last Updated:  October 2, 2019 " 06:54 pm"

इंदौर : महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भाजपा ने पूरे देश में जनजागरण यात्राएं निकालने की शुरुआत की। इसी कड़ी में इंदौर में रीगल तिराहा स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। तत्पश्चात प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के संदेश के साथ जन-जागरण करते हुए गांधी प्रतिमा से पटेल प्रतिमा तक गांधी संकल्प पदयात्रा निकाली गई।
इस मौके पर गांधीजी को नमन करते हुए वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे ने कहा कि महात्मा गांधी सत्यनिष्ठा और मानवता की अद्वितीय प्रतिमूर्ति थे। महात्मा गांधी के अंहिसा के सिद्धांत न केवल हमारे अस्तित्व के आधार है बल्कि हमारे राष्ट्र के कल्याणकारी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये आवश्यक है।
नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने हमेशा गांधीजी के सिद्धांतों को अपनी योजनाओं और नीतियों में एक मापदंड के रूप में उपयोग किया है। अन्त्योदय पर ध्यान केन्द्रीत करते हुए, मा.प्रधानमंत्रीजी श्री नरेन्द्र मोदी ने महात्मा गांधी के सर्वोदय सिद्धांत को उपयोग किया ताकि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ निचले पायदान पर खडे सबसे गरीब व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जा सके।
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि गांधीजी की 150वीं जयंती पर जन-जागरण के साथ प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का काम हम सभी को करना है।अब वन टाईम यूज प्लास्टिक को हम कोई भी उपयोग नहीं करेंगे और दूसरों को भी उपयोग नहीं करने के लिये प्रेरित करेंगे। यात्रा सभी विधानसभाओं में प्रत्येक बूथ तक निरंतर 31 अक्टूबर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती तक जारी रहेगी।

वन टाइम प्लास्टिक यूज नहीं करने की दिलाई शपथ।

यात्रा के समापन स्थल पटेल प्रतिमा पर नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय व्यापारियों को वन टाईम प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ भी दिलाई।
यात्रा में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता बाबूसिंह रघुवंशी, जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी, महापौर श्रीमती मालिनी गौड, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, जीतू जिराती, कविता पाटीदार, मधु वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, यात्रा प्रभारी जयंत भिसे, मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर, डॉ. उमाशशि शर्मा, अनंत पंवार, गोपालसिंह चौधरी कमल वाघेला, जेपी मूलचंदानी, कल्याण देवांग, गुमानसिंह पंवार, अजयसिंह नरुका, नानूराम कुमावत, अभिषेक बबलू शर्मा, सुमित मिश्रा, हरप्रीतसिंह बक्शी, पद्मा भोजे, ज्योति तोमर, निरंजनसिंह चौहान, सहित बड़ी संख्या मेंं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अंत में आभार यात्रा प्रभारी जयंत भिसे ने माना।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *