इंदौर : मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के नेतृत्व में रविवार को लोकतंत्र बचाओ तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल एवं विधायक विशाल पटेल ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की।
तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस जन “संविधान की रक्षा कौन करेगा, हम करेंगे हम करेंगे” के नारों के साथ लोकतंत्र की आन है कमलनाथ कमलनाथ,इस्तीफा देकर पद ठुकराया लोकतंत्र का मान बचाया,खरीद-फरोख्त अभिशाप है, बीजेपी का यह पाप है, जैसे नारे लिखी तख्तियों को लेकर चल रहे थे। ढक्कन वाला कुआ होते हुए कांग्रेस की तिरंगा यात्रा अंबेडकर प्रतिमा पहुंची, जहां बाबासाहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र यादव ने किया। आभार अमन बजाज ने माना।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने इस मौके पर कहा कि दो वर्ष पूर्व इसी दिन बीजेपी ने विधायकों की खरीद- फरोख्त कर कमलनाथ सरकार को गिरा दिया था। जनता द्वारा चुनी गई सरकार को अनैतिक तरीके से गिराकर बीजेपी ने संविधान का अपमान किया था, इसीलिए 20 मार्च को कांग्रेस ने संविधान सम्मान दिवस मनाते हुए तिरंगा यात्रा निकाली।
तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, विधायक विशाल पटेल,वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरजीत सिंह चड्ढा,रघु परमार चिंटू चोकसे,पिंटू जोशी,शशि यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।
Related Posts
May 5, 2024 इंदौर संभाग की लोकसभा सीटों पर स्वतंत्र, निर्विघ्न और निष्पक्ष चुनाव को लेकर सभी तैयारियां मुकम्मल
मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए होंगी छाया, पेयजल और अन्य सुविधाएं।
मतदान केंद्रों […]
November 10, 2021 नवश्रृंगारित हबीबगंज रेलवे स्टेशन का पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण, पार्किंग व्यवस्था में किया गया बदलाव
भोपाल : नवश्रृंगारित हबीबगंज रेलवे स्टेशन के लोकार्पण समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई […]
July 11, 2025 भगवन की पादुकाओं के पूजन एवं महामंडलेश्वर का पाद पूजन करने उमड़ा शिष्यों का सैलाब।
इंदौर, 10 जुलाई। विमानतल मार्ग स्थित श्री श्री विद्याधाम पर गुरूपूर्णिमा महोत्सव के […]
April 12, 2017 आरोपी मंत्री को बर्खास्त करो – अजय सिंह “राहुल” नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने बांधवगढ़ विधानसभा उप चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन के मामले […]
December 24, 2019 भारत- श्रीलंका टी-20 के टिकट 25 दिसंबर से मिलेंगे इंदौर : भारत और श्रीलंका के बीच 7 जनवरी को होलकर स्टेडियम में होने वाले टी-20 मैच के […]
February 10, 2024 शहर के नागरिकों को सौर मित्र अभियान की जानकारी देकर सोलर सिस्टम लगाने के लिए करें प्रेरित : महापौर
महापौर ने सौर मित्र अभियान के संबंध में जोनल अधिकारियों के साथ की बैठक।
क्षेत्रीय […]
October 7, 2021 भवन अनुज्ञा नियमों का उल्लंघन करने पर 14 दुकानें की गई सील
इंदौर : नगर निगम से कार्यपूर्णता और अधिभोग प्रमाण पत्र प्राप्त किए बगैर बिल्डर द्वारा […]