इंदौर : मंगलवार 22 मार्च को उमंग, उल्लास और उत्साह के साथ परंपरागत रूप से रंग पंचमी की गेर निकाली जाएगी। इस बात के मद्देनजर नागरिकों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर मार्ग की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया गया है।
जिला प्रशासन इन्दौर द्वारा समाज के सभी वर्गों और जन प्रतिनिधियों से चर्चा करने के बाद गेर निकालने के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रशासन द्वारा गेर के उन मार्गों पर जहाँ अभी विभिन्न निर्माण कार्य चल रहे हैं, को छोड़कर अन्य वैकल्पिक मार्गों से गेर निकालने की व्यवस्थाएं की हैं। गेर निकालने में किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं है। नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए निर्माण कार्य चल रहे मार्गों पर प्रवेश निषेध किया गया है। प्रशासन का सभी वर्गों से पूरा तालमेल है।
दो साल बाद निकल रही गेर।
बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते दो साल तक गेर नहीं निकल पाई थी। इस बार संक्रमण न्यूनतम होने से गेर निकालने की अनुमति जिला प्रशासन ने प्रदान कर दी है। टोरी कॉर्नर की गेर इस बार नहीं निकाली जा रही है। अन्य सभी गेर गोराकुण्ड से निकलेगी। राधाकृष्ण फाग यात्रा नरसिंह बाजार से प्रारम्भ होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि दो वर्ष बाद निकल रहीं गेरों में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ उमड़ेगी।
Related Posts
April 21, 2022 पूर्व कलेक्टर पी. नरहरि ने इंदौर की स्वच्छता पर लिखी किताब, सिविल सेवा दिवस पर होगा लोकार्पण
इंदौर : भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और इंदौर के पूर्व कलेक्टर पी नरहरि ने […]
November 27, 2019 सभागृह बेचने के फैसले पर मंत्री पटवारी ने IDA अधिकारियों को लगाई फटकार इंदौर : प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी ने आईडीए बोर्ड द्वारा राजेंद्रनगर स्थित […]
October 7, 2022 मुंबई से उज्जैन में आकर ठहरे दो युवकों से 4 किलो सोना बरामद
उज्जैन : क्राइम ब्रांच, उज्जैन ने दानीगेट क्षेत्र की अवंती पार्श्वनाथ होटल में ठहरे […]
August 10, 2025 प्रतिस्पर्धा के दौर एआई जैसी तकनीक को भी आत्मसात करें मीडियाकर्मी
देवास जिले के बागली में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बोले स्टेट प्रेस क्लब मप्र के […]
August 20, 2022 कृष्ण जन्माष्टमी पर यादव समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
पश्चिमी क्षेत्र में गूंजता रहा ‘जय माधव… जय यादव’ का उदघोष।
दर्जनों स्वागत मंचों से […]
July 30, 2022 होटल रेडिसन ब्लू में सुरक्षा इंतजामों का पुलिस ने लिया जायजा
इन्दौर : शुक्रवार को इंदौर पुलिस टीम होटल रेडिसन ब्लू पहुंची और वहां की सुरक्षा […]
October 29, 2022 खरना के साथ छठ व्रतियों का शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जल उपवास, रविवार को डूबते सूर्य को देंगे अर्घ्य
पूर्वांचल के लोगों ने प्रदेश सरकार से की ``छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की […]