इंदौर : रविवार को बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा के गले में कांग्रेसी दुपट्टा चर्चा का विषय रहा। इससे उमेश शर्मा को लेकर अटकलें लगाई जानें लगीं की कहीं वे पाला बदलने की तो नहीं सोच रहें हैं। हालांकि ऐसा कुछ नहीं था। उमेश शर्मा ने खुद इस बात को गलत बताया।
ये था घटनाक्रम।
बताया जाता है कि बीजेपी नेता उमेश शर्मा निजी अस्पताल में भर्ती अपने परिचित से मिलने गए थे। वहां से लौटते समय उसी मार्ग से गुजर रही कांग्रेस की लोकतंत्र बचाओ यात्रा से उनका सामना हो गया। यात्रा अंबेडकर प्रतिमा की ओर जा रही थी। इसी बीच कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उमेश शर्मा को देखा तो उनके पास पहुंच गए। उन्होंने उमेश शर्मा के गले में कांग्रेस का तिरंगा दुपट्टा डाल दिया और फ़ोटो खिंचवाने के साथ शहर का नेता कैसा हो, उमेश शर्मा जैसा हो के नारे लगाए।
जबरन गले में पहना दिया दुपट्टा।
उमेश शर्मा उससमय तो कुछ नहीं बोले पर बाद में मीडिया कर्मियों द्वारा सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने जबरन उनके गले में अपनी पार्टी का तिरंगा दुपट्टा डाल दिया था। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा बीजेपी सरकार को कोसने और उनके अपने नेताओं की बजाय वे मेरे नाम की माला जप रहे थे। इससे पता चलता है कि कांग्रेसियों की हालत क्या हो गई है।
Related Posts
February 5, 2021 अब निजी पैथोलॉजी लैब भी जरूरतमंद बुजुर्गों की जांच में देंगे सहयोग
इंदौर : जिले में जरूरतमंद वृद्धजनों के उपचार के लिए अनूठी पहल की जा रही है। जिले में […]
December 13, 2022 25 प्रवासी भारतीयों की मेहमान नवाजी करेगा माहेश्वरी समाज
आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा से मिला माहेश्वरी समाज का प्रतिनिधि मंडल।
प्रवासी […]
September 29, 2022 स्तनपायी जानवरों के काटने से फैलता है, रेबीज का संक्रमण – डॉ.पांडे
इंदौर : बुधवार 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाया गया। इस दौरान रेबीज के बारे जानकारी […]
June 19, 2022 बीजेपी ने बदले दो प्रत्याशी, वार्ड 56 और 21 में उतारे नए उम्मीदवार
इंदौर : बीजेपी ने वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद ऐन मौके पर दो […]
October 16, 2023 कांग्रेस की सूची पर विजयवर्गीय का तंज, बोले फ्यूज बल्ब हैं ज्यादातर प्रत्याशी
144 में 44 का भी जीतना है मुश्किल।
अग्रवाल समाज के मंच पर एक साथ नजर आए कैलाश […]
November 15, 2024 वरिष्ठ रहवासियों ने किया तुलसी नगर की सड़क का भूमिपूजन
सड़क के निर्माण से क्षेत्र की कई कॉलोनियां होंगी लाभान्वित।
आवागमन भी होगा […]
February 8, 2024 रणजीत हनुमान मंदिर प्रबंधन को करोड़ों रुपए के आयकर की डिमांड से मिली राहत
कमिश्नर अपीलेट ने खारिज कीआयकर विभाग की डिमांड।
आयकर विभाग ने मंदिर की बैंक में जमा […]