इंदौर से जम्मू के लिए 28 मार्च से प्रारंभ होगी नई उड़ान
Last Updated: March 27, 2022 " 06:34 pm"
इंदौर : नागरिक उड्डयन मंत्रालय और मध्य प्रदेश सरकार के सहयोग से इंदौर व जम्मू के बीच नई हवाई सेवा प्रारंभ हो रही है। इस नई उड़ान का शुभारंभ 28 मार्च 2022 को किया जाएगा। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इस नई हवाई सेवा के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस सेवा के शुरु होने से धर्म प्रेमी जनता को सीधा लाभ मिलेगा। आगामी 28 मार्च को सुबह 9 बजे आयोजित जम्मू उड़ान के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया वर्चुअली शामिल होंगे।