इंदौर : हज़रत सैय्यद गैबशाह वली सरकार के सालाना उर्स के मौके पर इस साल हजारों की संख्या में जायरीन और सरकार के दीवानों का तांता हाजिरी लगाने के लिए लगा रहा। गैबशाह वली सरकार के 74 वे उर्स के इस मुकद्दस मौके पर सर्व धर्म संघ द्वारा चादर पेश की गई और दुआएं खास की गई । सर्वधर्म सद्भाव की मिसाल पेश करते हुए यहां राष्ट्रीय संत अण्णा महाराज ने विशेष रूप से उपस्थित होकर गैबशाह वली सरकार के आस्ताने में चादर पेश की और देश में शांति- सद्भाव, अमन चैन एवं इंसानियत के मूल्यों के लिए लोगों में समझ एवं नैतिकता के बोध हेतु दुआ की।
सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग़ ने बताया कि गैबशाह वली सरकार का उर्स सभी धर्म के लोग बड़े उत्साह से मनाते हैं और मन्नत मांगते हैं, जो पूरी भी होती हैं।
कांग्रेस पार्टी के नेता पिंटू जोशी की उपस्थिति में भी सर्वधर्म सद्भाव की चादर पेश की गई।
उर्स कमेटी की ओर से संतश्री अण्णा महाराज और समाजसेवी मंजूर बेग को सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर भय्यू भाई, अज़ीज़ नियाजी बाबा,शफीक बाबा वारसी, मुकेश बजाज, हाजी गुड्डू भाई, महमूद भाई, मुस्ताक भाई, चंदू भैया,बोहरा भाई, रियाज़ खान,फारुख पठान, सहित कई लोग उपस्थित रहे ।
Related Posts
July 13, 2020 लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीज, 32 सौ के ऊपर पहुंची पेंडिंग सैम्पलों की तादाद…! इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को भी टेस्टिंग के करीब 5 फीसदी […]
September 8, 2021 स्मार्ट कृषि मंडी सहित इंदौर में प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर सांसद लालवानी ने सीएम शिवराज से की चर्चा
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इंदौर एयरपोर्ट आगमन पर सांसद शंकर लालवानी ने […]
June 9, 2025 प्रभु वेंकटेश बालाजी का आम के रस से किया गया अभिषेक
इंदौर : जब कभी भी भक्त हाथ में जल लेकर संकल्प लेता है तो वह संकल्प धातु के द्वारा ही […]
February 22, 2024 एमएसएमई पंजीयन के लाभ व आयकर प्रावधानों पर सेमिनार में डाला गया प्रकाश
इंदौर : टीपीए एवं इंदौर सीए शाखा द्वारा एमएसएमई रजिस्ट्रेशन से मिलने वाले फ़ायदे और इस […]
October 7, 2021 ख्यात कला समीक्षक अरविंद अग्निहोत्री का निधन
इंदौर : वरिष्ठ पत्रकार,कला समीक्षक,अभिनव कला समाज़ के प्रधानमन्त्री और जाने-माने तबला व […]
March 15, 2021 रोटरी क्लब ने सरकारी स्कूल में प्रारंभ किया ई लर्निंग प्रोजेक्ट
इन्दौर : रोटरी क्लब आॅफ इंदौर मेघदूत द्वारा अपने ई-लर्निंग प्रोजेक्ट का शुभारंभ शासकीय […]
June 6, 2017 किसानों की आड़ में राजनीति करने वालों के खिलाफ दर्ज केस वापस नहीं होंगेः गृहमंत्री भोपाल। मध्यप्रदेश में 1 जून से हो रही किसानों की हड़ताल राजनीतिक रूप लेती जा रही है। […]