इंदौर : माता वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों को अब हवाई मार्ग से जाने- आने की सुविधा भी उपलब्ध हो गई है। इंदौर से जम्मू के लिए फ्लाइट की शुरुआत केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली से वर्चुअली की। इंदौर एयरपोर्ट पर जम्मू फ्लाइट के शुभारंभ समारोह में मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, आईडीए के पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा, वरिष्ठ नेता प्रमोद टण्डन और पूर्व विधायक सुदर्शन शामिल हुए। उन्होंने श्रीमती प्रीति शर्मा को जम्मू फ्लाइट का पहला बोर्डिंग पास सौंपा। उन्होंने बताया कि इंदौर से जम्मू के लिए सीधी उड़ान शुरू होने पर वह अकेली ही माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू जा रही हैं।
सप्ताह में चार दिन संचालित होगी।
इंडिगो द्वारा शुरू की गई यह फ्लाइट हफ्ते में चार दिन सोमवार, बुधवार शुक्रवार और शनिवार को संचालित होगी। यह फ्लाइट इंदौर से सुबह 10.10 बजे रवाना होकर 12.05 बजे जम्मू पहुंचेगी। जम्मू से 12.40 बजे उड़ान भरकर 2.45 बजे इंदौर आएगी।
वैष्णोदेवी जाने के इच्छुक इंदौर व आसपास के शहरों के यात्री इस फ्लाइट का लाभ ले सकेंगे।
Related Posts
August 15, 2023 मामूली बात पर दो लोगों पर चाकू से हमला कर एक की जान लेने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
ओवरटेक करने की मामूली बात पर हुआ था विवाद।
पांच आरोपियों में एक महिला भी […]
July 19, 2025 एआईएस की जानकारी का मिलान करके ही दाखिल करें रिटर्न
टीपीए के सेमिनार में बोले वक्ता।
इंदौर : टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन इंदौर एवं […]
September 26, 2023 बीजेपी ने दिग्गजों को उतारा चुनाव मैदान में, इंदौर -01 से कैलाश विजयवर्गीय को टिकट
देपालपुर से एक बार फिर मनोज पटेल प्रत्याशी होंगे।
नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल भी […]
June 18, 2021 जल्द खत्म हो सकता है कोरोना का प्रकोप, केवल 21 नए संक्रमित मिले
इंदौर : कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आए या न आए पर दूसरी लहर जरूर अब दम तोड़ रही है। नए […]
December 26, 2020 भोपाल में अटलजी की भव्य प्रतिमा का सीएम शिवराज ने किया अनावरण
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के शौर्य स्मारक चौराहे के पास देश के […]
May 9, 2025 छिड़ी जंग, भारत की सेना ने पाकिस्तान के कई लक्षित ठिकानों पर किए भीषण हमले
पाकिस्तान के ड्रोन व मिसाइल हमलों का दिया जोरदार जवाब।
पाकिस्तान के तीन फाइटर जेट […]
November 17, 2022 हनुमानजी के फोटो वाला केक काटकर विवादों में घिरे कमलनाथ
मुख्यमंत्री चौहान और गृहमंत्री नरोत्तम ने बताया हिंदू धर्म का अपमान।
भोपाल: अपने […]