इंदौर : माता वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों को अब हवाई मार्ग से जाने- आने की सुविधा भी उपलब्ध हो गई है। इंदौर से जम्मू के लिए फ्लाइट की शुरुआत केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली से वर्चुअली की। इंदौर एयरपोर्ट पर जम्मू फ्लाइट के शुभारंभ समारोह में मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, आईडीए के पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा, वरिष्ठ नेता प्रमोद टण्डन और पूर्व विधायक सुदर्शन शामिल हुए। उन्होंने श्रीमती प्रीति शर्मा को जम्मू फ्लाइट का पहला बोर्डिंग पास सौंपा। उन्होंने बताया कि इंदौर से जम्मू के लिए सीधी उड़ान शुरू होने पर वह अकेली ही माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू जा रही हैं।
सप्ताह में चार दिन संचालित होगी।
इंडिगो द्वारा शुरू की गई यह फ्लाइट हफ्ते में चार दिन सोमवार, बुधवार शुक्रवार और शनिवार को संचालित होगी। यह फ्लाइट इंदौर से सुबह 10.10 बजे रवाना होकर 12.05 बजे जम्मू पहुंचेगी। जम्मू से 12.40 बजे उड़ान भरकर 2.45 बजे इंदौर आएगी।
वैष्णोदेवी जाने के इच्छुक इंदौर व आसपास के शहरों के यात्री इस फ्लाइट का लाभ ले सकेंगे।
Related Posts
March 4, 2025 जीबी सिंड्रोम का उपचार संभव है..
समय रहते लक्षण पहचानकर लें विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह : डॉ. मोनिका ।
गुलियन बेरी […]
May 23, 2021 मंडियां बन्द होने से फल- सब्जियां नहीं बेच पा रहे किसान, खेतों में खराब हो रही फसल
इंदौर : कोरोना महामारी के प्रकोप के चलते जिले में मंडियां बंद होने से किसान बेहद परेशान […]
December 29, 2022 लोकोत्सव में लावणी की प्रस्तुति पर झूमे दर्शक
भरतनाट्यम, गुजराती आदिवासी ढोल, ढोल कुनीथा, की रही धूम।
लोकोत्सव में होगी सांसद खेल […]
June 21, 2025 इंदौर रेलवे स्टेशन रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के पहले चरण की 25 जून से होगी शुरुआत
रेलवे अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों के समक्ष दिया प्रेजेंटेशन।
इंदौर […]
May 6, 2021 मप्र में 15 मई तक बढा कोरोना कर्फ्यू, सीएम शिवराज ने किया ऐलान
इंदौर : सीएम शिवराज सिंह ने कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाकर 15 मई तक करने का ऐलान किया है। उनका […]
March 24, 2023 राहुल गांधी की संसद की सदस्यता खत्म
लोकसभा सचिवालय ने जारी किया नोटिफिकेशन।
मोदी सरनेम मानहानि मामले में सुनाई गई थी 2 […]
June 27, 2023 महू में मेलंडी गांव के पास फिर किया गाय का शिकार
इंदौर : महू के जंगल में तेंदुए और बाघ की मौजूदगी बनी हुई है। इसके चलते ग्रामीण इलाकों […]