पंचागों की प्रदर्शनी भी लगेगी।
परशुराम महासभा ने किया सरकारी की पहल का स्वागत।
इंदौर : परशुराम महासभा के प्रदेश प्रभारी पं. संजय मिश्रा ने केन्द्र सरकार द्वारा अंग्रेजी कैलेंडर के बजाय भारतीय कैलेंडर को मान्यता देने की सार्थक पहल का स्वागत किया है। इसके लिए उज्जैन में 22-23 अप्रैल को विक्रम विश्वविद्यालय परिसर में देशभर के विद्वानों की दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं पंचांगों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।
परशुराम महासभा की ओर से कई बार देश में एक समान तिथि, वार-त्योहार तय करने की मांग उठाई गई है। सामान्यतः विभिन्न अंचलों के पंचांगों के कारण हमारे तीज-त्योहार, व्रत आदि की तिथियों को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रहती है। पं. मिश्रा ने बताया कि अब केन्द्र सरकार ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ के संदर्भ में केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान प्रसार, भारतीय तारा भौतिकी संस्थान, खगोल विज्ञान केन्द्र, विज्ञान भारती, धारा, म.प्र विज्ञान-प्रौद्योगिकी परिषद, विक्रम विश्वविद्यालय व पाणिनी संस्कृत वि.वि. उज्जैन की भागीदारी में 22-23 अप्रैल को उज्जैन में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं पंचागों की प्रदर्शनी का आयोजन रखा है। इसमें विभिन्न विभाग एवं अन्य केन्द्रों से आए विद्वान मिलकर एक भारतीय राष्ट्रीय कैलेंडर की रचना के लिए मंथन करेंगे। इस आयोजन में देशभर के प्रख्यात 300 विद्वान भाग लेंगे।
Related Posts
January 23, 2023 बाकलीवाल ही बने रहेंगे इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, बागड़ी का नाम किया होल्ड
इंदौर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को ही मप्र की जंबो कार्यकारिणी घोषित […]
March 26, 2022 करोड़पति निकले पंचायत सचिव और सहायक शिक्षक, नायब तहसीलदार रिश्वत लेते धराया
भोपाल : आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने ग्वालियर और सतना में बड़ी कार्रवाई […]
October 7, 2021 एमटी क्लाथ मार्केट व्यापारी एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, चंद्रप्रकाश गंगवाल को मिले सर्वाधिक मत
इंदौर : देशभर में ख्यात इंदौर के पुरातन महाराजा तुकोजीराव क्लाथ मार्केट व्यापारी […]
July 20, 2017 जल्द ही देश में हो सकता है 21 सरकारी बैंकों का मर्जरः बचेंगे सिर्फ 12 सरकारी बैंक नई दिल्लीः बहुत जल्द ऐसा हो सकता है कि देश के सरकारी बैंकों की संख्या 21 से घटकर 11-12 […]
May 19, 2023 एआई की बदौलत 200 साल का होगा मानव जीवन
अगले 15 वर्षों में घर - घर में काम करेगा रोबोट।
दुनिया का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर […]
March 11, 2025 अमेरिका से व्यापार वार्ता में भारतीय खाद्य तेल उद्योग के हितों की रक्षा को प्राथमिकता दें सरकार
सोपा के चेयरमैन डॉ. डेविश जैन ने केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री को पत्र लिखकर किया […]
March 19, 2021 80 प्लॉट धारकों की जमीन पर कब्जा कर निर्मित अवैध मैरिज गार्डन किया ध्वस्त
इंदौर : भूमाफिया शैलेन्द्र सेंगर के कैलोद करताल स्थित मैरिज गार्डन व अन्य अवैध निर्माण […]