बंगलुरु: एरो इंडिया के एयर शो के दौरान फिर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पार्किंग एरिया में खड़ी कारों में अचानक आग लग गई। तेजी से फैली आग ने कई कारों को चपेट में ले लिया। आग की लपटें और आसमान में उठते धुएं के गुबार से अफरा-तफरी मच गई। एयर शो पर भी इसका असर पड़ा और कुछ देर के लिए उसे रोकना पड़ा।
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दमकलें मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, हालांकि तब तक लगभग 300 कारें जलकर खाक हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि पार्किंग एरिया की सूखी घास में आग लगने से ये हादसा हुआ।
चार दिन में दूसरा हादसा।
एयर शो प्रारम्भ होने के एक दिन पहले 19 फरवरी को रिहर्सल के दौरान सूर्यकिरण ऐरोबेटिक टीम के दो विमान आसमान में टकरा गए थे। उस हादसे में पायलट साहिल गांधी की मौत हो गई थी जबकि 2 पायलट घायल हो गए थे।
Related Posts
June 2, 2020 नरोत्तम का तंज, सेल्फ स्टार्ट होने के लिए प्रशांत किशोर की मदद ले रही कांग्रेस.. इंदौर : मप्र सरकार कोरोना को लेकर जागरूकता अभियान चलाने जा रही है। पूरे जून माह में यह […]
March 11, 2021 महिलाओं के विरुद्ध लैंगिक अपराध में फोरेंसिक साक्ष्यों का महत्व पर सम्पन्न हुई कार्यशाला
इन्दौर : महिला अपराधों में त्वरित कार्रवाई व इन प्रकरणों में वैज्ञानिक साक्ष्यों का […]
March 19, 2020 20 मार्च को होगा कमलनाथ सरकार के भाग्य का फैसला, सुप्रीम कोर्ट ने दिया फ्लोर टेस्ट का आदेश नई दिल्ली : फ्लोर टेस्ट से बचने के सीएम कमलनाथ और कांग्रेस के सारे सियासी और कानूनी […]
November 9, 2019 फडणवीस को राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता मुम्बई : महाराष्ट्र में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को […]
April 5, 2021 गांजे की तस्करी में लिप्त महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख रुपए से अधिक मूल्य का गांजा किया गया जब्त
इंदौर : अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध इंदौर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'प्रहार अभियान' के […]
March 6, 2025 कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार
14.8 किलोग्राम सोना अभिनेत्री रान्या से बरामद।
अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में […]
September 10, 2021 इंदौर पुलिस के कोविड केअर सेंटर का एडीजी वेलफेयर ने किया अवलोकन, इंतजामों पर जताई खुशी
इंदौर : कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए इंदौर आगमन के दौरान पुलिस कर्मियों की […]