नई दिल्ली : सरकार ने देश की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित भ्रामक सूचनाएं फैलाने के मामले में एक फेसबुक अकाउंट और 16 यूट्यूब चैनलों पर सोमवार को रोक लगा दी। इन चैनलों में से छह पाकिस्तान से संचालित हो रहे थे। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। इससे पहले 5 अप्रैल को 22 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक किया गया था।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जिन यूट्यूब चैनलों और फेसबुक खाते पर रोक लगाई गई है, वो चैनल एवं फेसबुक खाता ‘भारत में सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने, सांप्रदायिक सौहार्द में खटास पैदा करने और भय का माहौल बनाने के लिए गलत, असत्यापित जानकारी फैला रहे थे।
कहा गया है कि इनमें से किसी भी डिजिटल समाचार प्रकाशक ने मंत्रालय को सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 के नियम 18 के तहत आवश्यक जानकारी नहीं दी थी.’ गौरतलब है कि इससे पहले पांच अप्रैल को भारत सरकार ने 22 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया था, जिसमें पाकिस्तान से चलाए जाने वाले चार चैनल शामिल हैं।
Related Posts
April 12, 2020 कोरोना ने छीनी 2 और लोगों की जिंदगी, मृतक संख्या हुई 32, संक्रमितों की तादाद पहुंची तीन सौ के करीब इंदौर : कोरोना संक्रमण का बढ़ता प्रकोप चिंतित करने वाला है। संक्रमितों की संख्या बढ़ने के […]
April 23, 2022 किताबों से शब्दों की यात्रा मानसिक रूप से परिपक्व बनाती है
प्रतिवर्ष 23 अप्रैल को विश्व पुस्तक दिवस मनाया जाता है। किताबों के मनन से तो हम उन्नति […]
April 30, 2021 18 सौ के ऊपर नए संक्रमित मरीज मिलने का सिलसिला जारी, 9 सौ से अधिक हुए डिस्चार्ज
इंदौर : कोरोना संक्रमण का ग्रोथ रेट 17 से 19 फ़ीसदी के बीच बना हुआ है। 20 दिन से लगे […]
November 2, 2022 श्री व्यंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में हजारों भक्तों की मौजूदगी में संपन्न हुआ अन्नकूट महोत्सव
फूल बंगले में हुए प्रभु वैंकटेश के हुए मनोहारी श्रृंगार दर्शन।
अपरस में सिद्ध की गई […]
March 1, 2025 वाहन चोरी वारदातें करने वाली गैंग के पांच बदमाश पकड़े गए
इंदौर : वाहन चोरी करने वाली शातिर वाहन चोर गैंग के 05 आरोपी पुलिस थाना एरोड्रम की […]
January 24, 2022 बीजेपी के संभागीय प्रभारी ने बूथ विस्तारकों से की मुलाकात, जनप्रतिनिधियों ने ली बूथ समितियों की बैठक
इंदौर : स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जन्मशती वर्ष को बीजेपी "संगठन पर्व 2022" के बतौर मना रही […]
May 24, 2022 एडीजी महिला सुरक्षा ने महिला थाने की कार्यप्रणाली का लिया जायजा
महिला थाना द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की सराहना की।
इंदौर : एडीजी […]