इंदौर : ऑनलाइन ठगी की शिकायत पर क्राइम ब्रांच द्वारा आवेदक के 85 हजार रूपए वापस कराए गए।आवेदक द्वारा इंटरनेट पर स्टॉक मार्केट की ऑनलाइन क्लास सर्च करने पर ठग से संपर्क हुआ था। आवेदक को ठग द्वारा ऑनलाइन क्लास फीस देने के नाम से झूठ बोलकर फ्रॉड किया गया। क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा संचालित Cyber Helpline No. 704912-4445 पर पर प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदक के रूपए रिफंड कराए।
फ्राड इंन्वेस्टीगेशन सेल टीम द्वारा आवेदक अश्विन निवासी इंदौर से फ्राड की संपुर्ण जानकारी लेकर जांच की गई, जिसमे ज्ञात हुआ कि आवेदक द्वारा स्टॉक मार्केट की ऑनलाइन क्लॉस ज्वाइन करने के लिए इंटरनेट पर सर्च करने पर ठग व्यक्ति से संपर्क हुआ, जिसके द्वारा क्लास की फीस 85,000/– रुपए बताकर आवेदक से गूगल पे के माध्यम से ऑनलाइन क्लास फीस के नाम से पैसे HDFC Bank के खाते में ट्रांसफर करवाकर आवेदक के साथ 85,000/–की ठगी की गई थी। तत्काल क्राइम ब्रांच इंदौर की फ्राड इंन्वेस्टीगेशन सेल के उप.निरीक्षक कमल माहेश्वरी व आर शिवम बघेल द्वारा आवेदक से ट्रांजेक्शन की जानकारी लेकर गूगल पे और HDFC बैंक से संपर्क कर आवेदक की आहरित राशि 85,000/– रूपये उसके बैंक खाते में सकुशल वापस कराई गई।
Related Posts
March 13, 2023 भोपाल में प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने पानी की बौछार के साथ किया लाठीचार्ज
सैकड़ों कार्यकर्ताओं को किया गिरफतार।
राजभवन की ओर पैदल मार्च कर रहे थे […]
March 16, 2022 मासूम बालिकाओं के साथ दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को 20-20 वर्ष का कठोर कारावास
इंदौर : अवयस्क बालिकाओं के साथ दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को 20- 20 वर्ष के कठोर कारावास […]
June 10, 2021 नगर निगम के बजट में कोई नया कर नहीं, पुरानी दरें यथावत रहेंगी
इंदौर : नगर निगम के प्रशासक और संभागायुक्त डॉक्टर पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में […]
April 5, 2023 संगीन अपराधों में फरार हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर पकड़ाया
क्राइम ब्रांच इंदौर ने धर दबोचा दिल्ली व हरियाणा में वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश […]
November 5, 2021 गीता भवन में किया महालक्ष्मी पूजन, शुक्रवार को मनेगा अन्नकूट महोत्सव
इंदौर : मनोरमागंज स्थित गीता भवन पर दीपावली महोत्सव के तहत गीता भवन परिसर स्थित […]
April 28, 2024 पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भागवत कथा के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव
कथा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर की गई पार्किंग […]
March 10, 2021 भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई में इंदौर रोल मॉडल, अन्य जिले भी करें अनुसरण- सीएम शिवराज
भूखंड पीड़ितों की आँखों मे चमक देखकर सरकार चलाना हुआ सार्थक।
सीएम ने भूमाफियाओं के […]